#💮आज का पंचांग एवं मुहूर्त💫 #🔯आज का राशिफल☀️ #🌟देखिए खास ज्योतिष उपाय #🔯वास्तु दोष उपाय 🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-31.07.2026🌄 ✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️ 🕉️ शुभ शुक्रवार - 🌞 - शुभ प्रभात् 🕉️ 74-30💥मध्यमान्💥75-30 (केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्) 🕉️💥💥🌄💥💥🕉️ ________________________________ ✴️आपकी कुंडली✴️आपका भविष्य✴️ जन्मकुंडली विश्लेषण कुंडली मिलान राशिरत्न वास्तुदोष संबंधी कोई भी प्रमाणिक जानकारी परामर्श एवं व प्रभावी समाधान वाट्स एप्प पर संपर्क / वाट्स एप्प नं - 97996-70464. _______________________________ ____________आज विशेष___________ शिवलिंग पर बिल्वपत्र चढ़ाने के नियम, मिलने वाले लाभ एवं धार्मिक महत्व ________________________________ _______________________________ 🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ _________________________________ _________दैनिक पंचांग विवरण________ ✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️ _________________________________ आज दिनांक.......................31.7.2026 कलियुग संवत्.............................5128 विक्रम संवत्.................. ............ 2083 शक संवत्.................................. 1948 संवत्सर.....................................श्री रौद्र अयन.........................................दक्षिण गोल........................................... उत्तर ऋतु............................................ वर्षा मास......................................... श्रावण पक्ष........................................... कृष्ण तिथि....द्वितीया. रात्रि. 10.32 तक / तृतीया वार.........................................शुक्रवार नक्षत्र... धनिष्ठा. रात्रि. 7.27 तक / शतभिषा चंद्र राशि....... मकर. प्रातः 6.38 तक / कुंभ योग.......सौभाग्य. रात्रि.11.53 तक/ शोभन करण.................तैत्तिल. प्रातः 10.04 तक करण......... गर. रात्रि. 10.32 तक / वणिज _________________________________ 🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞 नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है ________________________________ -दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण- ✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️ ________________________________ सूर्योदय....................प्रातः 05.59.08 पर सूर्यास्त....................सायं. 07.16.16 पर दिनमान-घं.मि.से....................13.17.08 रात्रिमान-घं.मि.से. ..................10.43.19 चंद्रास्त..................... 07.18.06 AM पर चंद्रोदय.....................08.28.52 PM पर राहुकाल.....प्रातः 10.58 से 12.38(अशुभ) यमघंट.........अपरा. 3.57 से 5.37(त्याज्य) गुलिक.....प्रातः 7.39 से 9.18(शुभे त्याज्य) अभिजित....... मध्या.12.11 से 1.04(शुभ) पंचक..................... प्रातः 6.38 पर प्रारंभ हवन मुहूर्त(अग्निवास).................. आज है दिशाशूल............................ पश्चिम दिशा दोष परिहार........जौ का सेवन कर यात्रा करें ________________________________ ___________आज का दिन___________ 🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞 _______________________________ व्रत विशेष...........................फल द्वितीया अन्य व्रत.................. अशून्यशयन् व्रतारंभ पर्व विशेष.................... ... हिंडोला प्रारंभ काल विशेष........... सनातन् चातुर्मास जारी दिन विशेष.................... .विश्व रेंजर दिवस दिन विशेष........... मुंशी प्रेमचंद जन्म दिवस खगोलीय............ सूर्य नक्षत्र - पुष्य. जारी है खगोलीय................................... नहीं है नक्षत्र वाहन.................मूषक (वर्षा मध्यम्) विष्टि(भद्रा)... ............................. .नहीं है पंचक..................... प्रातः 6.38 पर प्रारंभ सर्वा.सि.योग.............................. .नहीं है अमृत सि.योग.............................. नहीं है सिद्ध रवियोग.............................. नहीं है ________________________________ ✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️ _______________________________ ✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️ _________________________________ दिनांक............................ 01.08.2026 तिथि.............श्रावण कृष्णा तृतीया शनिवार व्रत विशेष....................................नहीं है अन्य व्रत्.........पवित्र श्रावण स्नान व्रत जारी पर्व विशेष.................................. .नहीं है काल विशेष........... .सनातन् चातुर्मास जारी दिन विशेष.................विश्व स्तनपान दिवस दिन विशेष...........विश्व फेफड़ा केंसर दिवस दिन विशेष.... सन् 2026 अगस्त मास प्रारंभ खगोलीय............ सूर्य नक्षत्र - पुष्य. जारी है नक्षत्र वाहन................. मूषक (वर्षा मध्यम् खगोलीय.......कन्यायां शुक्र. प्रातः 9.28 पर खगोलीय..धनिष्ठायां 4 राहु. रात्रि. 3.12* पर खगोलीय.... मघायां 2 केतु. रात्रि. 3.12* पर विष्टि(भद्रा).प्रातः10.53 से रात्रि.11.08 तक पंचक....................................... जारी है सर्वा.सि.योग.............................. . नहीं है अमृत सि.योग.............................. नहीं है सिद्ध रवियोग.............................. नहीं है _________________________________ 🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ ________________________________ *विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट* 🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞 ________________________________ दिल्ली -10 मिनट---------जोधपुर +6 मिनट जयपुर -5 मिनट------अहमदाबाद +8 मिनट इंदौर - 4 मिनट-------------मुंबई +7 मिनट लखनऊ - 25 मिनट------बीकानेर +5 मिनट कोलकाता -54 मिनट--जैसलमेर +15 मिनट _________________________________ 🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄 ______🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️________ अभिजित् मुहुर्त - दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता. _________________________________ ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है.. _________________________________ प्रदोष काल - सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है __________________________________ गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं 12 मिनट बाद का समय कहलाता है 🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄 🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄 _________________________________ भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें। ________________________________ ✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️ _________________________________ चंचल...............प्रातः 5.59 से 7.39 तक लाभ................प्रातः 7.39 से 9.18 तक अमृत.............प्रातः 9.18 से 10.58 तक शुभ.............अपरा. 12.38 से 2.17 तक चंचल...............सायं. 5.37 से 7.16 तक _________________________________ ✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️ ________________________________ लाभ.............. रात्रि. 9.57 से 11.18 तक शुभ...रात्रि. 12.38 AM से 1.58 AM तक अमृत....रात्रि 1.58 AM से 3.19 AM तक चंचल...रात्रि. 3.19 AM से 4.39 AM तक ________________________________ ✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️ _________________________________ (विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है ) _________________________________ ✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️ _________________________________ 🔱🌄🔱🔱✴️🔱🔱🌄🔱 _________________________________ 🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞 शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13. कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30. _________________________________ ✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️ _______________ु__________________ दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र की शांति आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये __ आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे.... ________________________________ समय - नक्षत्र नाम - नक्षत्र चरण - चरणाक्षर _________________________________ 06.38 AM तक.......धनिष्ठा....2....... गी _______राशि मकर - पाया ताम्र________ ________________________________ 01.02 PM तक.......धनिष्ठा....3.........गू 07.27 PM तक...... धनिष्ठा....4.........गे 01.48 AM तक....शतभिषा....1.........गो उपरांत रात्रि तक....शतभिषा....2........ सा _______राशि कुंभ - पाया ताम्र________ _________________________________ ✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️ 💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥 🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️ ________________________________ शिवलिंग पर बिल्वपत्र चढ़ाने के नियम, मिलने वाले लाभ एवं धार्मिक महत्व यदि बिल्वपत्र पर चंदन या अष्टगंध से ॐ, शिव पंचाक्षर मंत्र या शिव नाम लिखकर चढ़ाया जाता है तो फलस्वरूप व्यक्ति की दुर्लभ कामनाओं की पूर्ति हो जाती है। कालिका पुराण के अनुसार चढ़े हुए बिल्व पत्र को सीधे हाथ के अंगूठे एवं तर्जनी (अंगूठे के पास की उंगली) से पकड़कर उतारना चाहिए। चढ़ाने के लिए सीधे हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर) एवं अंगूठे का प्रयोग करना चाहिए। तीन जन्मों के पापों के संहार के लिए त्रिनेत्ररूपी भगवान शिव को तीन पत्तियोंयुक्त बिल्व पत्र, जो सत्व-रज-तम का प्रतीक है, को इस मंत्र को बोलकर अर्पित करना चाहिए- 'त्रिदलं त्रिगुणाकरं त्रिनेत्र व त्रिधायुतम्। त्रिजन्म पाप संहारं एकबिल्वम शिवार्पणम्।। शिव उपासना अर्थात मंगल की कामना की साधना के लिए यदि प्रत्येक शिवभक्त अर्थात कल्याण की आकांक्षा का प्रेमी यदि बेल पत्र के वृक्ष का रोपण एवं उसके पत्र का अर्पण करें तो देश की अनेक समस्याओं सहित पर्यावरण की समस्या से भी बहुत हद तक मुक्ति मिल सकती है। इसमें तनिक भी संदेह नहीं है। आवश्यकता मात्र ऐसे शिवभक्तों की है। बिल्वपत्र के बारे में महत्वपूर्ण बातें 1-बिल्वपत्र 6 महीने तक बासी नहीं माना जाता। इसे एक बार शिवलिंग पर चढ़ाने के बाद धोकर पुन: चढ़ाया जा सकता है। कई जगह शिवालयों में बिल्वपत्र उपलब्ध नहीं हो पाने पर इसके चूर्ण को चढ़ाने का विधान भी है। 2-बिल्वपत्र को औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। इसमें निहित इगेलिन व इगेलेनिन नामक क्षार-तत्व औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। यह चातुर्मास में उत्पन्न होने वाली विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से भी निजात दिलाता है । 3-यह गैस, कफ और अपचन की समस्या को दूर करने में सक्षम है। इसके अलावा यह कृमि और दुर्गंध की समस्या में भी फायदेमंद है । प्रतिदिन 7 बिल्वपत्र खाकर पानी पीने से स्वप्नदोष की बीमारी से छुटकारा मिलता है। इसी प्रकार यह एक औषधि के रूप में भी काम आता है। 4-मधुमेह के रोगियों के लिए बिल्वपत्र रामबाण इलाज है। मधुमेह होने पर 5 बिल्वपत्र, 5 कालीमिर्च के साथ प्रतिदिन सुबह के समय खाने से अत्यधि‍क लाभ होता है। बिल्वपत्र के प्रतिदिन सेवन से गर्मी बढ़ने की समस्या भी समाप्त हो जाती है। 5-शिवलिंग पर प्रतिदिन बिल्वपत्र चढ़ाने से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं भक्त को कभी भी पैसों की समस्या नहीं रहती है। बिल्वपत्र को तिजोरी में रखने से भी बरकत आती है। 6-कुछ विशेष तिथि‍यों पर बि‍ल्वपत्र को तोड़ना वर्जित होता है। चतुर्थी, अष्टमी, नवमी, द्वादशी, चतुर्दशी, अमावस्या, पूर्णिमा, संक्रांति पर बिल्वपत्र को नहीं तोड़ना चाहिए। 7-सोमवार के दिन बिल्वपत्र को नहीं तोड़ना चाहिए, इसमें शि‍वजी का वास माना जाता है। इसके अलावा प्रतिदिन दोपहर के बाद भी बिल्वपत्र नहीं तोड़ना चाहिए। बिल्वपत्र चढ़ाने का मंत्रः- त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रयायुधम् । त्रिजन्मपाप-संहारमेकबिल्वं शिवार्पणम्।।1।। त्रिशाखैर्बिल्वपत्रैश्च ह्यच्छिद्रै: कोमलै: शुभै: । शिवपूजां करिष्यामि ह्येकबिल्वं शिवार्पणम्।।2।। अखण्डबिल्वपत्रेण पूजिते नन्दिकेश्वरे । शुद्धयन्ति सर्वपापेभ्यो ह्येकबिल्वं शिवार्पणम्।।3।। शालिग्रामशिलामेकां विप्राणां जातु अर्पयेत्। सोमयज्ञ-महापुण्यमेकबिल्वं शिवार्पणम्।।4।। दन्तिकोटिसहस्त्राणि वाजपेयशतानि च । कोटिकन्या-महादानमेकबिल्वं शिवार्पणम्।।5।। लक्ष्म्या: स्तनत उत्पन्नं महादेवस्य च प्रियम्। बिल्ववृक्षं प्रयच्छामि ह्येकबिल्वं शिवार्पणम्।।6।। दर्शनं बिल्ववृक्षस्य स्पर्शनं पापनाशनम्। अघोरपापसंहारमेकबिल्वं शिवार्पणम्।।7।। काशीक्षेत्र निवासं च कालभैरव दर्शनम्। प्रयागमाधवं दृष्ट्वा एक बिल्वं शिवार्पणम्।।8।। मूलतो ब्रह्मरूपाय मध्यतो विष्णुरूपिणे । अग्रत: शिवरूपाय ह्येकबिल्वं शिवार्पणम्।।9।। बिल्वाष्टकमिदं पुण्यं य: पठेच्छिवसन्निधौ। सर्वपापविनिर्मुक्त: शिवलोकमवाप्नुयात्।।10।। इति बिल्वाष्टकं सम्पूर्णम्।। ________________________________ ✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️ _________________________________ मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज कुछ लोग सोच सकते हैं कि आप नया सीखने के लिए काफ़ी उम्रदराज़ हो चुके हैं- लेकिन यह सच्चाई से बहुत दूर है- आप अपने तेज़ और सक्रिय दिमाग़ की वजह से कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। प्रेम-संबंध में ग़ुलाम की तरह व्यवहार न करें। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन दिन के आख़िर में आपका जीवनसाथी आपकी परेशानियों को समझेगा। वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो) आज आपको बाहर का और खुला खाना खाते वक़्त ख़ास तौर पर बचाव पर ध्यान देने की ज़रूरत है। हालाँकि बिना वजह तनाव न लें, क्योंकि यह आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। दोस्तों के साथ शाम बेहद मज़ेदार और हँसी-ख़ुशी से भरपूर रहेगी विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। बैंकिग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। पदोन्नति की काफ़ी संभावना है। आप अपनी ख़ुशी दुगनी करने के लिए सहकर्मियों से बांट सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमानी दिन गुज़ार सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा। मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह) आज कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। माता या पिता की सेहत पर आपको आज बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आएगी। अपने बच्चों के साथ एक दोस्ताना रिश्ता विकसित करें। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। आपकी आँखें इतनी चमकीली हैं कि वे आपके प्रिय की अंधेरी रात को भी रोशन कर सकती हैं। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आज आपको अपने कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। ख्याल रखें कि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है जिसको आपकी जरुरत है। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा। कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो) आज कुछ अवांछित विचार दिमाग़ में छा सकते हैं। ख़ुद को शारीरिक व्यायाम का मज़ा लेने दें, क्योंकि खाली दिमाग़ शैतान का घर होता है। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं. आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शान्ति भंग न होने दें। आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आने की वजह से यह प्लान कामयाब नहीं हो पाएगा जिसकी वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है। आपके तारे आज आपको असाधारण शक्ति देंगे, इसलिए ऐसे निर्णय लें जो ज़रूरी हों और आने वाले समय में आपको सही दिशा दे सकें। आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुज़रेगा। सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे) आज अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। लेकिन ख़याल रखें कि इसे नज़रअंदाज़ करना बाद में भारी पड़ सकता है। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। परिवार में आप एक संधि कराने वाले दूत का दायित्व निभाएंगे। सबकी परेशानियों पर ग़ौर करें, जिससे समस्याओं पर समय रहते क़ाबू पाया जा सके। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा। वक्त से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए आप वक्त का सदुपयोग करते हैं लेकिन कई बार आपको जीवन को लचीला बनाने की जरुरत भी होती है और अपने घर परिवार के साथ समय बिताने की जरुरत होती है। यह शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक है। आप प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो) आज आउटडोर के खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं। इसके लिए आपको अपने किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए। यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है। ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए ख़ुशी का सबब साबित होगा। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फ़ायदा उठाएँ। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए लेकिन आज आप इस समय का दुरुपयोग करेंगे और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर ग़लत असर डाल सकता है। तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते) आज कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें और यदि देना जरुरी हो तो देने वाले से लिखित में लें कि वो पैसा वापस कब करेगा। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियाँ दे सकता है। उन सहकर्मियों का ख़ास ध्यान रखें, जो उम्मीद के मुताबिक़ चीज़ न मिलने पर जल्दी ही बुरा मान जाते हैं। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ़ से ज़्यादा सहयोग हासिल नहीं होगा। वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू) आज आपका तेज़ काम आपको प्रेरित करेगा। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएँ। इससे आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग़ विकसित होगा। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। इसका अनुभव कीजिए। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं। धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे) आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है लेकिन बात को आगे बढ़ाने से पहले यह जरुर जान लें कि कहीं वो शख्स किसी के साथ रिश्ते में न हो। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में ज़रूर रंग दिखाएगी। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। लंबे अरसे के बाद जीवनसाथी के साथ काफ़ी वक़्त गुज़ारने का मौक़ा मिल सकता है। मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी) लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा- कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर करें। किसी भी चीज़ को अंतिम रूप देने से पहले अपने परिवार की राय लीजिए। महज़ आपका अपना फ़ैसला कुछ दिक़्क़त खड़ी कर सकता है। बेहतर परिणाम पाने के लिए परिवार में तालमेल पैदा करें। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की ज़रूरत है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द) आजआपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं उन्हें आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर उन्हें अच्छा धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का आनंद लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आज हो सकता है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। यह उन अच्छे दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है। मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची) आज आपके दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। आप अपने वैवाहिक जीवन की सारी ख़राब यादें भूल जाएंगे और आज का भरपूर आनंद लेंगे। ______________________________ 🌄💥✴️💥🕉️💥✴️💥🌄 ___________________________________ अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें। ________________________________ 🌄✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌄 ✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️ ☀️पं.रामपाल भट्ट-ज्योतिष एवं वास्तुविद्☀️ श्री ज्योतिष समाधान सेवा भीलवाड़ा (राज) ✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️ _____________________________

599 views • 5 hours ago
00:00
00:03

#📹मज़ेदार वीडियो😂 #😆 हंसते रहो #😂 फनी स्टेटस वीडियो #😄 हँसिये और हँसाइये 😃 #😁फनी वीडियो📽

188K views • 6 days ago • Made with AI
00:00
00:46