ShareChat
click to see wallet page

#satguru baba #sahab #nirankari #Mahatma #bhagwan 1) संत निरंकारी मिशन की स्थापना कब हुई ? उत्तर:- सन 1929 में बाबा बूटासिंह जी ने पाकिस्तान पेशावर में की। 2) संत निरंकारी मंडल की स्थापना कब हुई ? उत्तर:- बाबा अवतार सिंह जी ने दिल्ली में 24 सिंतबर 1948 प्रबन्ध हेतु कार्यकारणी का गठन हुआ और संत निरंकारी मंडल की स्थापना हुई। 3) संत निरंकारी मंडल के पहले कार्यकारिणी समिति में कौन महात्मा थे? उत्तर:- समिति में 7 कर्मयोगी महात्माओं का चयन हुआ उनके नाम और सेवा इस प्रकार 1) प्रधान - श्री. लाभसिंह जी 2) उप प्रधान - डॉ. देसराज जी 3) सचिव - श्री. रामशरण जी 4) सहसचिव - श्री. बाबु महादेव जी 5) कोषाध्यक्ष - श्री. जुगलकिशोर जी 6) सदस्य - श्री. संतोख सिंह जी ( प्रकाशन इंचार्ज ) 7) सदस्य - श्री. भगत रामचंद्र जी ( दिल्लीवाले - लंगर इंचार्ज ) 4) संत निरंकारी मिशन की पहली पुस्तक कब प्रकाशित हुई? उत्तर:- महात्मा सज्जन सिंह जी ने लिखी हुई पंजाबी भाषिक पुस्तक 'सतगुरु दी लोड' सन जून 1948 में प्रकाशित हुई। 5) पहला संत निरंकारी समागम कब मनाया गया? उत्तर:- अगस्त 1948 में बाबा अवतार सिंह जी के सुपुत्र बाबा सज्जनसिंह जी के गले की खुनाक के वजह से शरीर छोड़ना पड़ा। उनके श्रधांजलि अर्पण हेतु इकट्ठे हुए सन्तो के समारोह को पहला निरंकारी समागम घोषित किया गया। 6) बाबा अवतारसिंह जी ने अवतरवाणी लिखने का प्रारंभ कब किया? उत्तर:- 19 फरवरी 1953 7) महाराष्ट्र का पहला समागम कब मनाया गया? उत्तर:- सन 1967 8) बाबा बूटासिंह जी महाराज का गुरुरूप कार्यकाल बताओ। उत्तर:- सन 1929 - 1943 9) बाबा बूटासिंह जी महाराज को ब्रम्हज्ञान किनसे मिला? उत्तर :- सन 1913 में तत्कालीन सतगुरु बाबा कानसिंह जी से ब्रम्हज्ञान मिला । 10) संत निरंकारी सेवादल की स्थापना कब हुई? उत्तर:- सन 1956 में सेवादल की स्थापना हुई। 11) शहनशाह बाबा अवतार सिंह जी का गुरुरुप कार्यकाल बताओ उत्तर :- सन 1943 - सन 1963 12) शहनशाह बाबा अवतार सिंह जी को ज्ञान की प्राप्ति किससे हुई?? उत्तर :- 25 मई 1929 को बाबा बूटा सिंह जी से ज्ञान प्राप्ति हुई। 13) शहनशाह बाबा अवतार सिंह जी का धर्मपत्नी का नाम बताओ उत्तर :- जगत माता बुधवंती कौर जी 14) युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह महाराज जी का गुरुरुप कार्यकाल बताओ उत्तर :- सन 1963 - सन 1980 15) युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज जी ने नश्वर देह का त्याग कब किया? उत्तर :- 24 अप्रैल 1980 16) युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज जी का धर्म पत्नी का नाम बताओ उत्तर :- राजमाता कुलवंत कौर जी 17) युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का जन्म कब हुआ? उत्तर :- 23 फरवरी 1954 ( दिल्ली - भारत ) 18) युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज गुरुगद्दी पे कब विराजमान हुए? उत्तर :- 27 एप्रिल 1980 19) सन 1956 में सेवा दल की स्थापना हुई तभी के अधिकारियों के नाम बताओ। उत्तर:- 1) दलपति - श्री लाभ सिंह जी 2) मुख्यसंचालक - डॉ. बलवंतसिंहजी निर्माण जी 3) उपमुख्य संचालक (प्रशासन) - श्री खेमराज चड्ढा जी 4) उपमुख्य संचालक ( क्षेत्र ) - श्री गोपालसिंह प्रेमी जी 5) मुख्य शिक्षक - चाचा प्रताप सिंह जी 6) उप मुख्य शिक्षक - श्री जोगिंदरसिंहजी खुराना जी 20) युग निर्माता माता सविंदर कौर जी का जन्म कब हुआ। उत्तर :- 12 जनवरी 1957 21) अवतार वाणी भाग 1 प्रकाशित कब हुआ? उत्तर:- सन 1957 में पंजाबी भाषा में अवतार वाणी भाग एक प्रकाशित हुआ। 22) मंगलाचरण किसने लिखा है? उत्तर:- मंगलाचरण बाबा अवतार सिंह जी की पत्नी जगतमाता बुधवंती जी ने लिखा है। 23) महाराष्ट्र में पहला सत्संग भवन कब हुआ? उत्तर:- सन 1959 में महाराष्ट्र में पहला सत्संग भवन दादर में तैयार हो गया। 24) मराठी भाषिक संत निरंकारी मासिक पत्रिका कब शुरू हो गई? उत्तर:- सन 1962 में मराठी भाषेत संत निरंकारी मासिक पत्रिका शुरू हो गई। 25) जगत माता भगवंती जी ने नश्वर शरीर का त्याग कब किया? उत्तर:- 15 अगस्त 1964 26) पहली विदेश यात्रा किसने की और कब की? उत्तर:- 21 जुलाई 1967 मे पहली विदेश यात्रा बाबा गुरबचन जीने की। 27) बाबा हरदेव सिंह जी सेवादल में भर्ती कब हुए? उत्तर:- सन 1971 में बाबा हरदेव सिंह जी सेवा दल में भर्ती हुए उस वक्त उनकी आयु 17 साल की थी। 28) प्रथम रक्तदान शिबिर मिशन में कब मनाया गया? उत्तर:- सन 1988 में प्रथम रक्तदान शिबिर मनाया गया, इसके उद्घाटन पर आशीर्वाद देते हुए बाबा जी ने कहा "खून नालियों में नहीं इंसान की रगों में नाडीयों में बहना चाहिए भक्त खून नहीं बहाते है खून देते हैं ताकि वह खून किसी को जिंदगी दे। 29) संत निरंकारी चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना कब हुई? उत्तर:- 12 अप्रैल 2010 30) मिशन गुरूगादी:- सतगुरु बाबा बूटा सिंह जी महाराज :- 25 मे 1929 - 1943 सतगुरु बाबा अवतार सिंह जी महाराज :- सन 1943 - सन 1963 सतगुरु बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज:- सन 1963 - सन 1980 सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज :- 27 एप्रिल 1980 - 13 मे 2016 सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज :- 18 मे 2016 - 17 जुलै 2018 सतगुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव जी महाराज :- 17 जुलै 2018 से आजतक...

2.5K ने देखा
8 दिन पहले