#गोण्डा_की_खबरें गोण्डा में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के नंदनीनगर में स्कूली बच्चों से भरी एक बस बारिश के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 33 छात्र सवार थे। हादसे में कुछ बच्चों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया।गोण्डा के थाना नवाबगंज क्षेत्र के नंदनीनगर में गुरुवार को बारिश के दौरान एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 33 छात्र सवार थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में 3 से 4 छात्रों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल छात्रों को छुट्टी दे दी गई। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य होने से एक बड़ा हादसा टल गया। में पलटी स्कूली बस, बड़ा हादसा टला गोण्डा में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के नंदनीनगर में स्कूली बच्चों से भरी एक बस बारिश के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 33 छात्र सवार थे। हादसे में कुछ बच्चों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गोण्डा के थाना नवाबगंज क्षेत्र के नंदनीनगर में गुरुवार को बारिश के दौरान एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 33 छात्र सवार थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में 3 से 4 छात्रों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल छात्रों को छुट्टी दे दी गई। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

441 views • 8 days ago
00:00
01:24

77 वें गणतंत्र दिवस पर स्कूलों, संस्थानों व कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज रोहण कर वितरण की गई मिठाइयाँ गोण्डा, 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न स्थलों, संस्थानों, कार्यालयों में ध्वजा रोहण कर मिठाइयाँ बांटी गयीं एवं सराहनीय व अच्छे कार्य करने वाले छात्र छात्राओं समेत पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विकास खंड झंझरी के ग्राम पंचायत बड़गांव पंचायत भवन, एवं शिक्षा क्षेत्र झंझरी के जूनियर हाई स्कूल बड़गांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उदय भान पाण्डेय ने ध्वजा रोहण कर क्षेत्र वासियों व छात्र छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया, वहीं विकास खंड पंड़री कृपाल कार्यालय पर खंड विकास अधिकारी ओपी सिंह ने ध्वजा रोहण कर मिष्ठान वितरण किया।ग्राम पंचायत खैरा,भटवलिया,पंड़री कृपाल,इंद्रापुर,कंधरातेजी, वैनिया, लुवावां, जगदीशपुर वृन्दावन, निगवबोध, खम्हरिया हरिवंश, टिकरिया समेत अन्य ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों पर ग्राम प्रधानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज रोहण कर मिष्ठान वितरण किया गया। #गोण्डा_की_खबरें

580 views • 6 months ago
00:00
01:56