जैविक खेती से बदल रही युवा किसान की तकदीर
जम्मू-कश्मीर
के उधमपुर जिले में युवा किसान
प्राकृतिक और जैविक खेती को अपनाकर खेती की नई मिसाल पेश कर रहे हैं। केंद्र सरकार
के नेशनल
मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग के तहत जिले की 36 से अधिक पंचायतों में प्राकृतिक खेती को
बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत थलोरा गांव से हुई, जहां किसान अब रासायनिक उर्वरकों और
कीटनाशकों से दूर रहकर पर्यावरण-अनुकूल खेती कर रहे हैं। थलोरा गांव के युवा किसान विनोद शर्मा जैविक खेती के जरिए
लौकी, करेला, खीरा, कद्दू सहित कई मौसमी सब्जियों की सफल
खेती कर रहे हैं। इससे पहले वे स्ट्रॉबेरी की खेती में भी सफलता हासिल कर चुके
हैं। उनका कहना है कि प्राकृतिक खेती से न केवल अच्छी आमदनी हो रही है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है
और उपभोक्ताओं को रसायन-मुक्त, पौष्टिक
सब्जियां मिलती हैं।
#OrganicFarming
#NaturalFarming #YoungFarmer #Udhampur #JammuKashmir #SustainableAgriculture
#ChemicalFreeFarming #OrganicVegetables #HealthyFood #AgriInnovation
#FarmerSuccess #RuralDevelopment #SoilHealth #EcoFriendly #Horticulture
#MakeInIndia #AtmanirbharBharat #AgriTech #InspiringIndia #FarmToFork #🆕 ताजा अपडेट