ShareChat
click to see wallet page

प्रसाद में नशीला दूध देकर किया रेप! ऑनलाइन प्रवचन की आड़ में हाई-प्रोफाइल युवतियों को शिकार बनाता था IIT बाबा... उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने ऑनलाइन धर्म और आस्था के नाम पर चल रहे काले धंधे को उजागर कर दिया है। खुद को 'टेक-सैवी' बताने वाला फर्जी 'आईआईटी बाबा' उर्फ अभिषेक मिश्रा अब पुलिस की गिरफ्त में है। बी-टेक पास यह ढोंगी साधु कोई सीधा-साधा अपराधी नहीं, बल्कि एक शातिर 'डिजिटल दरिंदा' है, जो सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्रवचनों के जरिए मोटी कमाई करने वाली और पढ़ी-लिखी युवतियों को अपने जाल में फंसाता था। इसका खौफनाक चेहरा तब सामने आया जब छत्तीसगढ़ की एक युवती इसके चंगुल में फंस गई। आरोप है कि इस ढोंगी ने युवती को प्रसाद में नशीला दूध पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, उसका अश्लील वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। शिकार का ब्रेनवॉश कर उसकी जिंदगी बर्बाद करने वाले इस शातिर ब्लैकमेलर को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। डिजिटल दुनिया के ऐसे भेड़ियों से सावधान रहें और अंधविश्वास से दूर रहें! #MathuraPolice #CrimeNews #CyberCrime #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #👩‍🎨WhatsApp प्रोफाइल DP

4.2K ने देखा
1 दिन पहले