ShareChat
click to see wallet page

#गोण्डा_की_खबरें पुलिस की लापरवाही से युवक की गई जान काश पुलिस समय से पहुंच जाती,तो झगड़े का बीच बराव कराने वाले की जान बच जाती गोंडा।जिले की थाना धानेपुर की पुलिस पूरी तरह से निरंकुश हो चुकी है,लापरवाह इस कदर हो गई है कि किसी भी मामले में पुलिस नहीं पब्लिक के लोग पहुंचते है और जब सब कुछ हो जाता है तो लोगों पकड़ धकड़ कर केवल एक मात्र वसूली करती है। ताजा मामला उतरौला रोड के अलावल देवरिया बग्गी रोड का है जहां दो अस्पताल कर्मचारियों के बीच हुए झगड़े को शांत कराने पहुंचे एक दुकानदार और उसके भांजे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई, जबकि भांजे का घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया है कि बग्गी रोड स्थित मिड लाइफ अस्पताल एवं ट्रामसेंटर में कार्यरत सत्य प्रकाश शुक्ल निवासी ग्राम रामापुर थाना मोतीगंज और अनूप शुक्ल निवासी इंदइक पुरवा रुद्रगढ़ नौसी थाना धानेपुर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और मार पीट शुरू हो गई इस दौरान खाद एवं बीज के दुकानदार आनंद कुमार पांडे अपने भांजे के साथ दोनों पक्षों के बीच बढ़ते विवाद को शांत कराने की नीयत से मौके पर पहुंचे।लेकिन एक पक्ष के उपद्रवी युवकों ने बीच-बचाव करने आए मामा-भांजे पर ही चाकू से हमला बोल दिया।हमले में आनंद कुमार पांडे को गहरी चाकू की चोटें आईं और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर काफी देर से पुलिस मौके पर पहुंची।घायलों को बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय के लिए रवाना किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मांमा आनंद कुमार पाण्डेय को घोषित कर दिया।

519 ने देखा
14 दिन पहले