कुपवाड़ा की अनीसा रशीद बनीं महिलाओं के लिए मिसाल
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब की रहने वाली 24 वर्षीय अनीसा रशीद ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करते हुए “लहंगा हाउस” की स्थापना की है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद अनीसा ने पारंपरिक नौकरी के बजाय अपना कारोबार शुरू करने का फैसला किया। उनका यह कारोबार दुल्हन और पारंपरिक परिधानों, खासकर लहंगों, के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अनीसा की इस पहल ने न सिर्फ स्थानीय बाजार में एथनिक फैशन की मांग को पूरा किया है, बल्कि कई स्थानीय लड़कियों को रोजगार भी उपलब्ध कराया है। उनके इस कदम को महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है। #16 May के अपडेट