प्रधानमंत्री आवास के सामने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की हुई गिरफ्तारी के बाद सुलतानपुर कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन। #🎤मैं हूँ ShareChat रिपोर्टर✍ गेट के बाहर सड़क पर धरने पर बैठे कांग्रेस और सपा कार्यकर्ता। क्षेत्राधिकारी नगर राघवेंद्र सिंह ने किया पुतला दहन का प्रयास विफल। कलेक्ट्रेट से विकास भवन गेट तक चला पुलिस और प्रदर्शन कारियों के बीच नूरा कुश्ती का खेल। कलेक्ट्रेट गेट पर अफरा तफरी का माहौल
601 views•12 days ago
00:00
00:17
*सुल्तानपुर न्यूज*
घरेलू कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस #🎤मैं हूँ ShareChat रिपोर्टर✍
सुल्तानपुर जनपद के थाना गोसाईगंज क्षेत्र के ग्राम बसौहा में 30 वर्षीय रणजीत कोरी पुत्र छोटेलाल कोरी ने सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और फील्ड यूनिट की कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार रणजीत अपनी पत्नी के साथ अलग रहते थे और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। वह शराब का सेवन भी करते थे। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।