बाढ़
प्रभावित परिवारों को मिला स्थायी राहत किट
राजौरी में
हाल ही में आई फ्लैश फ्लड से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने रेड क्रॉस सोसाइटी और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सहयोग से 99 बाढ़ प्रभावित परिवारों को स्थायी राहत किट वितरित किए। इन परिवारों के
करीब 500 सदस्य पिछले आठ दिनों से अस्थायी
राहत शिविरों में रह रहे थे, क्योंकि
बाढ़ में उनके घर और घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गए थे। स्कूल दोबारा खुलने के साथ ही प्रशासन ने प्रभावित परिवारों
को राहत सामग्री उपलब्ध कराई, ताकि वे
सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। प्रत्येक राहत किट में फैमिली टेंट, बिस्तर, दवाइयाँ, राशन, खाना बनाने के बर्तन और दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक सामग्री शामिल थी। जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसाइटी और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने प्रभावित
परिवारों को भरोसा दिलाया कि पुनर्वास प्रक्रिया के दौरान उन्हें हर संभव सहायता
और राहत उपलब्ध कराई जाएगी। #02 Aug के अपडेट्स