गवर्नर के लिए आधे घंटे तक थमा रहा ट्रैफ़िक, एम्बुलेंस में तड़प रही गर्भवती महिला के लिए सड़क पर बैठा बेबस पति
एक तरफ साहब का आलीशान काफिला और दूसरी तरफ जिंदगी और मौत के बीच झूलती एक गर्भवती महिला! महामहिम के वीवीआईपी रूट के नाम पर आधे घंटे तक ट्रैफिक को बंधक बना लिया गया। हद तो तब हो गई जब एम्बुलेंस में तड़पती पत्नी को देख एक बेबस पति सड़क पर इंसाफ की भीख मांगने बैठा, लेकिन इस संवेदनहीन सिस्टम का दिल नहीं पघला। मदद करने के बजाय, पुलिस ने उसी लाचार शख्स को डांटा, धमकाया और वहां से खदेड़ दिया। क्या हमारे लोकतंत्र में जनता की जान की कीमत मंत्रियों और गवर्नरों के काफिले से भी कम है? जब तक साहब का कारवां मखमली रफ्तार से गुजर नहीं गया, तब तक सड़क पर इंसानियत दम तोड़ती रही। इस निरंकुश और बहरे सिस्टम के खिलाफ आवाज़ उठाना अब बेहद ज़रूरी हो गया है।
#VVIPCulture #Injustice #HumanityShamed #SystemFailure #VoiceOfCommonMan #AmbulanceBlocked #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🔴 क्राइम अपडेट #👩🎨WhatsApp प्रोफाइल DP