#बहराइच ब्रेकिंग#
*एक्ट्रेस नविना बोले ने खुशी खान को पहनाया मिस बहराइच का ताज*
नानपारा, बहराइच। नवाबगंज की खुशी खान के सिर सजा मिस बहराइच 2026 का ताज
बहराइच जनपद के नवाबगंज क्षेत्र की प्रतिभाशाली मॉडल खुशी खान ने लखनऊ में आयोजित मदर्स डे सेलिब्रेशन एंड अवार्ड शो सीजन-3 में मिस बहराइच 2026 का खिताब जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में खुशी खान ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और शानदार प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया। खुशी खान, रज्जन खान की पुत्री हैं और मॉडलिंग की दुनिया में लगातार अपनी पहचान बना रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टीवी अभिनेत्री नवीना बोले मौजूद रहीं। विजेता घोषित होने के बाद नविना बोले ने खुशी खान को सम्मानित कर ताज पहनाया। प्रतियोगिता में खुशी खान की आकर्षक ड्रेस भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रही उनकी ड्रेस को नानपारा स्थित अली बुटीक में विशेष रूप से डिजाइन किया गया था। ड्रेस डिजाइनर इमरान मंसूरी ने बेहद कम समय में मेहनत करते हुए मात्र 25 मिनट में ड्रेस को तैयार कर अंतिम रूप दिया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन प्लास्टिक फ्री इंडिया कैंपेन के अंतर्गत किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खुशी खान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, सहयोगियों और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं। खुशी खान की इस उपलब्धि से नवाबगंज सहित पूरे बहराइच जनपद में खुशी का माहौल है।
#बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट#
660 views•3 months ago
00:00
01:31
#बहराइच ब्रेकिंग#
#पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त को लगी गोली एवम 5 गिरफ्तार #
बिजली तार चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी के बिजली तार, तमंचा-कारतूस व वाहन बरामद; एक साथी फरार
नानपारा, बहराइच। थाना नानपारा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली के तार चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान शनिवार तड़के पुलिस और बिजली तार चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसके चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह का एक सदस्य मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।
पुलिस के अनुसार, बीती रात नानपारा क्षेत्र में चोरों द्वारा बिजली के तार काटे जाने की घटना सामने आई थी। मामले में थाना नानपारा पर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम एवं थाना नानपारा पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की गई थीं।
शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बिजली तार चोरी करने वाला गिरोह चोरी के माल को ठिकाने लगाने तथा किसी अन्य घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से हाड़ा बसेड़ी के पास सरयू नहर की पटरी पर एकत्र है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।
पुलिस ने घायल बदमाश समेत उसके चार साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल अभियुक्त की पहचान कदीर पुत्र शफीक निवासी सिद्दबहि, थाना माती, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कदीर के विरुद्ध हत्या सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की पहचान कृष्णा कुमार, कुलदीप गुप्ता, हरेन्द्र गुप्ता और उदयराज चौहान, सभी निवासी खारोह, थाना रेउसा, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
बरामदगी
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, मारुति ईको कार, चोरी कर काटे गए बिजली के तारों के कई बंडल तथा तार काटने के उपकरण बरामद किए हैं।
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट#