#बहराइच ब्रेकिंग#
#&# हिन्दी साहित्य सुरभि संस्थान नानपारा बहराइच 85% से अधिक अंक पाने वाले मेधावी बच्चो को करेगा सम्मानित #$#
बहराइच : हिंदी साहित्य सुरभि संस्थान की बैठक कुमार कृषि फार्म नानपारा ,बहराइच के प्रांगण में वरिष्ठ समाजसेवी ओम प्रकाश पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक का शुभारंभ सरस्वती पूजन व बंदेमातरम के गीत से किया गया।मासिक बैठक में जुलाई माह में छात्र छात्राओं के सम्मान कार्यक्रम हेतु नगर के सभी विद्यालय से हिन्दी विषय मे 85% प्रतिशत से अधिक अंक पाने वालों की सूची हेतु पत्र प्रेषित कर 15 जुलाई तक प्राप्त कर लेने का निर्णय लिया गया जिससे बच्चो का सम्मान जुलाई के अंतिम सफ्ताह में किया जा सके।
सितम्बर माह में होने वाले कवि सम्मेलन के लिए कवि के चयन हेतु डा असीम शुक्ला, डा अशोक गुप्ता एवम डा दिनेश चन्द्रा को दायित्व दिया गया। संस्था के पंजीकरण रिनीवल की प्रक्रिया का जिम्मेदारी मनोज गुप्ता को शीघ्र कराने के निर्देश के साथ दिया गया। सदस्यो की संख्या बढ़ाने के लिए संस्था के अध्यक्ष डी के श्रीवास्तव ने प्रत्येक सक्रिय सदस्य से एक नए सदस्य बनाने का अनुरोध किया गया। हिंदी साहित्य सुरभि संस्थान के नई सदस्य वंशिका श्रीवास्तव का स्वागत तालियों से किया गया।
बैठक के अंत मे काव्य पाठ डा दिनेश चंद्रा,डा अशोक गुप्ता,आदेश अग्रवाल,प्रकाश वीर गुप्ता के गीत एवम समापन राष्ट्रीय गान की उपरान्त हुवा। बैठक में नरेश अग्रवाल,मुक्तेश्वर पोद्दार,कोषाध्यक्ष प्रेम नाथ मिश्रा, अजय अग्रवाल सचिव उमेश चन्द्र शाह,डा वीरांगना कान्त की उपस्थिति में हुवा।
#बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट #