मुझे अपना बनाना चाहो तो
अपने #Book_shelf में रखी कोई किताब मत बनाओ,
मुझे बनाओ
अपने सिरहाने रखी डायरी
जिसके कवर पर
तुम्हारी #Tea_Table के लगे चाय के दाग हो,
पेन की छिटकी स्याही हो,
तुम किचन से आकर मुझे छु लो
मसालों की खुशबू मेरे पन्नों में दर्ज होती जाए
कभी कभी मैं तकिए में दब जाऊं
या कभी मुझ पर पूरी कॉफी ही ढूल जाए,
कभी मैं फट जाऊं तो
#Sunday को तुम प्यार से मेरी जिल्द बनाओ
तुम कभी खुशी में रहो और मुझे चूम लो
मैं तुम्हारे होठों से दागदार हो जाऊं..
मुझे वही डायरी बना लो..
❣️ #🌺राधा कृष्ण💞 #💝 इज़हार-ए-मोहब्बत