#बहराइच ब्रेकिंग#
भारत विकास परिषद महात्मा बुद्ध
शाखा ने कराया वृक्षारोपण ###
भारत विकास परिषद महात्मा बुद्ध शाखा नानपारा द्वारा आज वृक्षारोपण का एक वृहद कार्यक्रम श्री शंकर इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित किया गया ! इस अवसर पर शाखा के सभी सदस्यों ने वृक्षारोपण करके नैमिष प्रांत द्वारा निर्धारित वृक्षारोपण सप्ताह के अनुसार वृक्ष लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया ।
इस अवसर पर फॉरेस्ट रेंजर पीयूष गुप्ता डिप्टी रेंजर श्री अमित वर्मा एवं ऋषिपाल भी उपस्थित रहे। शाखा के अध्यक्ष धर्मेंद्र कांत, सचिव उमेश चंद्र शाह, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव , मार्गदर्शक मंडल से सुरेश चंद्र शाह ,प्रेम नाथ मिश्रा एवं सदस्य मनोज तिवारी ,अजय अग्रवाल, शिवकुमार वैश्य ,संत बहादुर वर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, राजेंद्र मित्तल, स्वेता सिंह,डा एस पी श्रीवास्तव एवम हरिशंकर शर्मा ने वृक्षारोपण किया।
वृक्षारोपण हेतु विभिन्न प्रकार के अनुकूल पौध वन विभाग के सहयोग से प्राप्त हुए ! वृक्षों विकास के लिए वन विभाग ने जाली भी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है ! श्री शंकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुराग श्रीवास्तव ने भी वृक्षों के पोषण के लिए आश्वासन दिया !
इस अवसर पर रेंजर पियूष गुप्ता ने परिषद के सदस्यों एवं विद्यालय के उपस्थित छात्रों को वृक्ष रोपण की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया पौध में लगी हुई पन्नी को हटाने के बाद सूखी खाद युक्त मिट्टी डालने के उपरांत पौध का रोपण करने के बाद चारो तरफ मिट्टी डालकर हाथ से इतना दबा दें कि जड़ को मजबूती मिले और पौध के किनारे थाला बनाकर पानी लगा दे, जिससे पौध को पानी मिलता रहे।
पेड़ लगाने से अधिक उसकी सुरक्षा के प्रति बच्चो व उपस्थित लोगों को जागरूक करने का कार्य रेंजर श्री गुप्ता ने किया।
# बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट #
592 views•1 months ago
00:00
01:50
#🏠घर-परिवार #❤️क्यूट व्हाट्सएप स्टेटस #😍स्टेटस की दुनिया🌍 #🤟 सुपर स्टेटस