जंतर-मंतर पर सहारे से चलने वाले वांगचुक की अस्पताल में दबंगई! अनशन के 21 वें दिन का विडिओ वायरल...
ज़रा गौर से देखिए इस वायरल वीडियो को... जेब में हाथ डाले, पुलिस अधिकारियों से भिड़ते और अस्पताल के दरवाज़े को झटके से खोलते दिख रहे हैं सोनम वांगचुक। दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर 21 जुलाई की है—यानी उनके अनशन के पूरे 21वें दिन की, जब वे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थे। अनशन खत्म होने के बाद सामने आए इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छिड़ दी है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जंतर-मंतर पर जिस शख्स को चलने के लिए दूसरों के सहारे की ज़रूरत पड़ रही थी, अनशन के 21वें दिन अचानक उनमें इतनी ऊर्जा कहाँ से आ गई? जहाँ एक तरफ समर्थक इसे उनके अटूट हौसले और न्याय की लड़ाई बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आलोचक इस वीडियो के आधार पर अनशन की गंभीरता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
#SonamWangchuk #ViralVideo #DelhiPolice #SafdarjungHospital #LadakhProtest #JantarMantar #HungerStrike #SocialMediaDebate #BreakingNews #TrendingNow #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #👩🎨WhatsApp प्रोफाइल DP #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥