सीमावर्ती
इलाके में गूंज रही ‘रेडियो संगम’ की मधुर आवाज़
जम्मू-कश्मीर
के राजौरी जिले के डूंगी ब्लॉक की केरी पंचायत, जो नियंत्रण रेखा के पास स्थित एक सीमावर्ती क्षेत्र है, वहां सामुदायिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते
हुए भारतीय सेना ने ‘रेडियो संगम’ नामक कम्युनिटी रेडियो स्टेशन की शुरुआत की है। इस पहल के जरिए उस क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है, जहां पहले संचार के विश्वसनीय साधनों की कमी थी। अब
यह रेडियो स्टेशन न केवल जानकारी का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन गया है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी लेकर
आया है। इस स्टेशन में कुल आठ स्थानीय
युवाओं—पुरुष और महिला—को रोजगार मिला है, जिन्होंने इसके लिए भारतीय सेना का आभार जताया है। #09 May के अपडेट