#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांगड़ा पुल के पास गंगा के तेज बहाव में बरेली निवासी कार्तिक अचानक बहने लगा.घाट पर तैनात एसडीआरएफ की टीम ने बिना समय गंवाए गंगा में छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद शिवभक्त को सकुशल बाहर निकाल लिया.मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी हालत सामान्य हो गई. एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे केवल चिन्हित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें तथा पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें. #Haridwar #SDRF #Rescue#newsgenix