#💮आज का पंचांग एवं मुहूर्त💫 #🔯आज का राशिफल☀️ #🔯वास्तु दोष उपाय #🌟देखिए खास ज्योतिष उपाय
🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-24.07.2026🌄
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ शुक्रवार - 🌞 - शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
________________________________
✴️आपकी कुंडली✴️आपका भविष्य✴️
जन्मकुंडली, मुहूर्त, कुंडली मिलान, राशि रत्न
वास्तुदोष संबंधी प्रामाणिक जानकारी परामर्श
प्रभावी समाधान सेवा आपके वाट्स एप्प6 पर
संपर्क / वाट्स एप्प नं - 97996-70464.
_______________________________
____________आज विशेष___________
विद्यार्थियों के लिये परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त
करने के सहज और अचूक उपाय
________________________________
_______________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_________________________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_________________________________
आज दिनांक.......................24.7.2026
कलियुग संवत्.............................5128
विक्रम संवत्.................. ............ 2083
शक संवत्.................................. 1948
संवत्सर.....................................श्री रौद्र
अयन.........................................दक्षिण
गोल........................................... उत्तर
ऋतु............................................ वर्षा
मास........................................ आषाढ़
पक्ष........................................... शुक्ल
तिथि......दशमी. प्रातः 9.13 तक / एकादशी
वार........................................ शुक्रवार नक्षत्र.....अनुराधा. रात्रि.4.36* तक / ज्येष्ठा
चंद्र राशि............. वृश्चिक. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग.............शुक्ल. रात्रि. 8.10 तक / ब्रह्म
करण.......................गर. प्रातः 9.13 तक
करण..वणिज. रात्रि.10.23 तक/विष्टि(भद्रा)
_________________________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
________________________________
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
________________________________
सूर्योदय....................प्रातः 05.55.46 पर
सूर्यास्त....................सायं. 07.19.55 पर
दिनमान-घं.मि.से....................13.24.08
रात्रिमान-घं.मि.से. ..................10.36.19
चंद्रोदय.................... 03.21.48 PM पर
चंद्रास्त.................... 01.53.30 AM पर
राहुकाल.....प्रातः 10.57 से 12.38(अशुभ)
यमघंट.........अपरा. 3.59 से 5.39(त्याज्य)
गुलिक.....प्रातः 7.36 से 9.17(शुभे त्याज्य)
अभिजित........मध्या.12.11 से 1.05(शुभ)
पंचक...................................... ..नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)............ आज नहीं है
दिशाशूल............................ पश्चिम दिशा
दोष परिहार....... जौ का सेवन कर यात्रा करें
________________________________
___________आज का दिन___________
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
_______________________________
व्रत विशेष...................................नहीं है
अन्य व्रत.................................... नहीं है
पर्व विशेष...................................नहीं है
दिवस विशेष............ राष्ट्रीय आयकर दिवस
दिन विशेष....... राष्ट्रीय ताप अभियंता दिवस
खगोलीय................................... नहीं है
सूर्य नक्षत्र..................... पुष्ये रवि. जारी है
नक्षत्र वाहन.................मूषक (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा)........ रात्रि. 10.23 से रात्रि पर्यंत
पंचक........................................ नहीं है
सर्वा.सि.योग....... उदयात् रात्रि. 4.36* तक
अमृत सि.योग............................. नहीं है
सिद्ध रवियोग....... उदयात् रात्रि. 4.36* तक
________________________________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______________________________
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
_________________________________
दिनांक............................ 25.07.2026
तिथि........ आषाढ़ शुक्ला एकादशी शनिवार
व्रत विशेष...... देवशयनी एकादशी (सर्वेषाम्)
अन्य व्रत.................................... नहीं है
पर्व विशेष............ श्री हरि विष्णु शयनोत्सव
दिवस विशेष.......... सनातन् चातुर्मास प्रारंभ
दिन विशेष...................... विश्व IVF दिवस
दिन विशेष....... विश्व डाउनिंग प्रिवेंशन दिवस
खगोलीय................................... नहीं है
सूर्य नक्षत्र.......................... पुष्य. जारी है
नक्षत्र वाहन................. मूषक (वर्षा मध्यम्)
विष्टि(भद्रा).....................प्रातः 11.35 तक
पंचक........................................ नहीं है
सर्वा.सि.योग............................... .नहीं है
अमृत सि.योग............................... नहीं है
सिद्ध रवियोग............................... नहीं है
_________________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
________________________________
दिल्ली -10 मिनट---------जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट------अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर - 4 मिनट-------------मुंबई +7 मिनट
लखनऊ - 25 मिनट------बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट--जैसलमेर +15 मिनट
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
______🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️________ अभिजित् मुहुर्त - दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल - सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
__________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
________________________________
✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
_________________________________
चंचल............…प्रातः 5.56 से 7.36 तक
लाभ............. प्रातः 7.36 से 9.17 तक
अमृत............. प्रातः9.17 से 10.57 तक
शुभ............ अपरा. 12.38 से 2.18 तक
चंचल............. .सायं. 5.39 से 7.20 तक
_________________________________
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
________________________________
लाभ............. रात्रि. 9.59 से 11.19 तक
शुभ..रात्रि. 12.38 AM से 1.58 AM तक
अमृत.. रात्रि 1.58 AM से 3.17 AM तक
चंचल..रात्रि..3.17 AM से 4.37 AM तक
________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
(विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
🔱🌄🔱🔱✴️🔱🔱🌄🔱
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13.
कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30.
_________________________________
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_________________________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र की शांति आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे....
________________________________
समय - नक्षत्र नाम - नक्षत्र चरण - चरणाक्षर
_________________________________
08.24 AM तक...... अनुराधा...1.......ना
03.07 PM तक...... .अनुराधा...2.......नी
09.51 PM तक........अनुराधा...3..... . नू
04.36 AM तक....... अनुराधा...4....... ने
उपरांत रात्रि तक.......... ज्येष्ठा ..1..... .नो
_______राशि वृश्चिक - पाया ताम्र_______
________________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
________________________________
विद्यार्थियों के लिये परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त
करने के सहज और अचूक उपाय
आजकल की इस तेज रफ्तार युग में हर व्यक्ति जल्द से जल्द सफल व संपन्न हो जाना चाहता है जिसके लिए वह अच्छी शिक्षा प्राप्त कर बड़ी से बड़ी नौकरी व आजीविका करना चाहता है। परंतु इस प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल अच्छी शिक्षा का होना ही आवश्यक नहीं होता बल्कि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना भी जरूरी होता है। यहां कुछ सुलभ और सहज उपायों व टोटकों का विवरण प्रस्तुत है जिन्हें अपना कर कोई छात्र अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है।
परीक्षा देने जाते समय यदि छात्र को रास्ते में किसी पेड़ का पत्ता गिरता दिखाई दे, तो उसे जमीन पर गिरने से पहले ही पकड़ कर अपनी जेब या बैग में रख ले, उस दिन की परीक्षा अच्छी होगी।
जो विषय कठिन लगता हो उसकी पुस्तक में गणेश जी का चित्र तथा दूर्वा के 11 पत्र रखें। मंगलवार को उस पुस्तक को लकड़ी की चैकी पर लाल वस्त्र बिछाकर स्थापित करें तथा थोड़ा सा गंगाजल छिड़क कर कुंकुम, पुष्प, धूप, दीपादि से यथासंभव उसकी पूजा करें तथा किसी भी खाद्य पदार्थ से भोग लगाएं। फिर इस पुस्तक को अपने तकिए के नीचे रख दें। जब इस पुस्तक का अध्ययन करना हो, तो उसे पूर्ण श्रद्धा के साथ माथे से लगाएं और अध्ययन के बाद पुनः तकिए के नीचे रख दें। ऐसा परीक्षा आने तक नित्य करें, आशातीत लाभ मिलेगा।
सरस्वती यंत्र का जल से अभिषेक कर गंध, पुष्प, फूल, धूप, दीप आदि से उसकी पूजा करके शुक्ल पक्ष में गुरुवार या पूर्णिमा को अपने घर पर स्थापित करें तथा 41 दिन तक "ॐ ऐं महासरस्वत्यै नमः" मंत्र का 21 बार जप करें तथा सरस्वती चालीसा का पाठ करें।
परीक्षाओं के समय मीठा दही नियमित रूप से लें, परंतु ध्यान रखें कि प्रतिदिन इसे लेने के समय में परिवर्तन करते रहना है अर्थात यदि पहले दिन सुबह आठ बजे लिया हो, तो अगले दिन 9 बजे लें। इस क्रिया को रोज एक घंटा आगे बढ़ाते रहें, ईश्वर की कृपा प्राप्त होगी।
गुरु पुष्य योग एक दिन पहले बुधवार को गणेश जी मंदिर में सिंदूर दान करें तथा उन्हें लड्डू का भोग लगा कर प्रसाद बांटें।
अध्ययन यथा संभव ब्रह्म मुहूर्त में पूर्वाभिमुख या उत्तराभिमुख होकर ही करें।
स्वर शास्त्र के अनुसार जब दायां स्वर (सूर्य) चल रहा हो, तब कठिन विषय पढ़ें। परीक्षा में जाते समय जो स्वर चल रहा हो, उसी के अनुरूप पैर पहले बाहर निकालें। परीक्षा कक्ष में भी स्वर के अनुरूप ही पैर बढ़ा कर प्रवेश करें।
स्मरण शक्ति को प्रबल करने हेतु ब्राह्मी और शंखपुष्पी का सेवन करें तथा कपूर व फिटकरी हमेशा साथ रखें।
परीक्षा के समय वार के अनुरूप किए जाने वाले उपाय
सोमवार: शिवलिंग पर पान का पत्ता चढ़ाकर जाएं।
मंगलवार: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाकर और प्रसाद खाकर जाएं।
बुधवार: धनिया चबाकर जाएं।
गुरुवार: केसर का तिलक करें और पीली सरसों लेकर जाएं।
शुक्रवार: देवी को खीर का भोग लगाकर और प्रसाद खाकर जाएं।
शनिवार: राई के दाने रखकर जाएं।
राशि के अनुरूप उपाय
मेष व वृश्चिक: दोनों राशियों का स्वामी मंगल है अतः मंगलवार को दूध व जल से शिवलिंग का अभिषेक कर मसूर की दाल, गुड़ व गुलाब के फूल (1 या 8) चढ़ाकर प्रार्थना करें और गाय को गुड़ खिलाएं। फिर स्वयं एक टुकड़ा गुड़ खाकर परीक्षा देने जाएं।
वृष व तुला: शुक्रवार को सफेद गाय को जौ खिलाएं, शुक्र व सरस्वती स्तोत्र का जपकर मिश्री खाकर परीक्षा देने जाएं।
मिथुन व कन्या: बुधवार को बुध व गणेश स्तोत्र का जप करें, साबुत मूंग दान करें और हरा रुमाल साथ लेकर परीक्षा देने जाएं।
कर्क: सोमवार को रुद्राभिषेक कर शिवाष्टक या चंद्र स्तोत्र का पाठ कर और दर्पण में चेहरा देखकर परीक्षा देने जाएं।
सिंह: रविवार को सूर्य को रोली मिश्रित जल का अघ्र्य दें और सूर्य स्तोत्र का पाठकर गुड़ खाकर जाएं।
धनु व मीन: गुरुवार को मंदिर में पीली वस्तुएं (चने की दाल, पीले फल व फूल, हल्दी, केसर आदि) दान करें, गाय व घोड़े को चने की दाल खिलाएं और ‘¬ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जप कर तथा पीला रुमाल लेकर परीक्षा देने जाएं।
मकर व कुंभ: शनिवार को शनि मंदिर में शनि की वस्तुएं (उड़द, लोहा, तिल, काले वस्त्र, नीले फूल आदि) दान कर शनि स्तोत्र का पाठ करें और अदरक का टुकड़ा लेकर परीक्षा देने जाएं।
इन उपायों के अतिरिक्त गुरु यंत्र धारण करने से भी परीक्षा में गुरुओं का आशीर्वाद मिलता है तथा अच्छे अंक प्राप्त होते हैं। यह यंत्र गले में ताबीज की तरह धारण करना चाहिए।
विशेष: सभी समग्री शुद्ध, असली व प्रामाणिक होनी चाहिये।
________________________________
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। परिवार में किसी सदस्य की ख़राब सेहत की वजह से घूमने का कार्यक्रम टल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मुलाक़ात हो सकती है। आज अपने संगी के साथ वक्त बिता पाएंगे और उनके सामने अपने जज्बातों को रख पाएंगे। आप दुनिया में ख़ुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस कराएगा।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। दीर्घावधि लाभ के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। अपना क़ीमती समय सिर्फ़ योजना बनाने में बर्बाद न करें, बल्कि उसकी ओर क़दम बढ़ाएँ और उसपर अमल करना शुरू करें। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे ग़लती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुज़रेगा।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। परिवार की स्थिति आज वैसी नहीं रहेगी जैसा आप सोचते हैं। आज घर में किसी बात को लेकर कलह होने की संभावना है ऐसी स्थिति में खुद पर काबू रखें। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहस में आपको नहीं पड़ना चाहिए। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नज़रिए से कुछ ख़ूबसूरत परिवर्तन हो सकता है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय होगा, तो मौक़े का फ़ायदा उठाएँ और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएँ। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। इससे पहले कि वरिष्ठ को पता लगे, लंबित काम जल्दी ही निबटा लें। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। आपका जीवनसाथी आपको ज़्यादा ख़ास वक़्त देने वाला है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज ख़ुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएँ। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत ख़तरनाक साबित हो सकती है। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। तल्ख़ बर्ताव के बावजूद आपको जीवन-साथी का सहयोग मिलेगा। किसी से आँखें चार होनी की काफ़ी संभावना है। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। जीवन की पेचीदिगियों को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज संभव है कि आपको किसी अंग मे दर्द या तनाव से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़े। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। पिता का तल्ख़ बर्ताव आपको नाराज़ कर सकता है। लेकिन हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फ़ायदा होगा। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। किसी वजह से आज आपके ऑफिस में जल्दी छुट्टी हो सकती है इसका आप फायदा उठाएंगे और अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। घरेलू मोर्चे पर बढ़िया खाने और गहरी नींद का पूरा आनंद आप ले पाएंगे।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपके हँसी-मज़ाक़ का लहज़ा किसी दूसरे को आपकी तरह इस क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। आपसे उसे यह सबक़ मिलेगा कि ज़िंदगी की ख़ुशी बाहरी चीज़ों में नहीं, बल्कि ख़ुद के ही भीतर है। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। मुहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। पड़ोसियों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में दिक़्क़त पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप व आपके जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत मज़बूत है और इसे तोड़ना आसान नहीं है।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज रक्तचाप के मरीज़ों को ख़ास ख़याल रखने और दवा-दारू करने की ज़रूरत है। साथ ही उन्हें कॉलेस्ट्रोल को क़ाबू में रखने की कोशिश भी करनी चाहिए। ऐसा करना आगे काफ़ी लाभदायक सिद्ध होगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। आपके फ़ैसले में माता-पिता की मदद अहम साबित होगी। साझीदारी की परियोजनाएँ सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियाँ देंगी। कोई आपका बेजा फ़ायदा उठा सकता है और उसे ऐसा करने देने के लिए आप ख़ुद से ही नाराज़ हो सकते हैं। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। ख़र्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज किसी ऊँचे और ख़ास इंसान से मिलते समय घबराएँ नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। यह सेहत के लिए उतना ही ज़रूरी है, जितना काम-धंधे के लिए पैसा। जिन लोगों की अब तक तनख्वाह नहीं आयी है आज वो पैसों के लिए बहुत परेशान रह सकते हैं और अपने किसी दोस्त से उधार मांग सकते हैं। अपना कुछ समय दूसरों को देने के लिए अच्छा दिन है। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में ज़रूर रंग दिखाएगी। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज ख़ुशी से भरा अच्छा दिन है। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। लोग आपको आशाएँ और सपने देंगे, लेकिन असल में सारा दारोमदार आपके प्रयासों पर रहेगा। आपके प्रेम की राह एक ख़ूबसूरत मोड़ ले सकती है। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। आज के दिन में आप बहुत व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम के वक्त अपने मनपसंद कामों को करने के लिए भी आपके पास पर्याप्त समय होगा। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत ख़ुश है। आपको सिर्फ़ वैवाहिक जीवन से जुड़ी उसकी योजनाओं में मदद करने की ज़रूरत है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। अपने मित्रों के माध्यम से आपका ख़ास लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगा। आज हो सकता है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। अतीत में किया गया काम आज परिणाम और पुरुस्कार लेकर आएगा। घर में पड़ी कोई पुरानी वस्तु आज आपको मिल सकती है जिससे आपको अपने बचपन के दिनों की याद सता सकती है और आप उदासी के साथ अपने दिन का काफी समय अकेले बिता सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आपको काम-काज के मोर्चे पर धक्का लग सकता है, क्योंकि आपकी सेहत आपके साथ नहीं है और इसके चलते आपको कोई ज़रूरी काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है। ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें- ख़ासतौर पर अपनी पत्नी/पति के साथ- नहीं तो यह घर की शांति पर असर डाल सकता है। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज आपके पास खाली समय होगा और इस समय का इस्तेमाल आप ध्यान योग करने में कर सकते हैं। आपको आज मानसिक शांति का अहसास होगा।
______________________________
🌄💥✴️💥🕉️💥✴️💥🌄
___________________________________
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।
________________________________
🌄✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌄
✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️
☀️पं.रामपाल भट्ट-ज्योतिष एवं वास्तुविद्☀️
श्री ज्योतिष समाधान सेवा भीलवाड़ा (राज)
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_____________________________