ShareChat
click to see wallet page

मैंगो शेक के लिए बिलबिलाते कीड़ोवाले आम? फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने सीज किया हज़ारों किलो का स्टॉक... अगर आप भी इस भीषण गर्मी में खुद को तरोताजा रखने के लिए बाजार में मिलने वाले मैंगो जूस या शेक का सहारा ले रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए एक बड़ा वेक-अप कॉल है। गुजरात के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने एक ऐसी सच्चाई का पर्दाफाश किया है जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। विभाग ने जूस बनाने के लिए स्टॉक करके रखे गए हजारों किलो सड़े हुए आमों को भारी मात्रा में सीज किया है। ये वो आम थे जो पूरी तरह गल चुके थे, जिनपर फंगस की काली परत जमी थी और जिनमें कीड़े बिलबिला रहे थे। मुनाफाखोर इसी सड़े हुए स्टॉक से लोगों की सेहत का सौदा करने की तैयारी में थे। हालांकि, प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस पूरे स्टॉक को ज़ब्त कर लिया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हमारी अपील: बाहर जूस पीते समय दुकान की साफ-सफाई और फलों की क्वालिटी पर खास ध्यान दें। सेहत से #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #👩‍🎨WhatsApp प्रोफाइल DP

598 ने देखा
1 दिन पहले