कांवड़ यात्रा में लहराया 251 फीट का तिरंगा ! #shorts #Viralvideo #kanwaryatra #viralshorts #IndiaVisiontvchanne #IndiaVisionNews #भारत24x7न्यूज़ #हरखबर24x7 #IndiaVisionTV #IndiaVisionTVChannel #IndiaVision24x7 #shortvideo #viralvideo #latestnews #aajtakdigital #breakingnews #UPNews #Aninewslive #HindiNews #IndiaNews #NationalNews #NewsUpdate #LiveNews #HindiKhabar #DigitalNews #Journalism #NewsChannel #📰 todaynews 📰 #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #moj_content #👫चैटरूम चिटचैट✨

491 views • 4 days ago
00:00
00:25

हेडिंग RAW अफसर बनकर युवती से रचाई शादी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा होते ही खुली पोल; गोंडा में मुकदमा दर्ज रॉ अधिकारी बताकर युवती को फंसाया, शादी के बाद निकला बड़ा जालसाज गोंडा में एक युवक ने खुद को RAW अधिकारी बताकर युवती से शादी कर ली। जांच में फर्जी दस्तावेज और झूठी पहचान का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। गोंडा। खुद को रॉ (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) का अधिकारी बताकर एक युवती से शादी करने और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह नौकरी की तलाश में एक रोजगार मेले में गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात गाजीपुर निवासी एक युवक से हुई। युवक ने खुद को रॉ का अधिकारी बताते हुए सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। उसने यह भी दावा किया कि उसके परिवार के सदस्य उच्च प्रशासनिक पदों पर कार्यरत हैं। युवती के अनुसार युवक की बातों और दिखाए गए दस्तावेजों पर भरोसा कर उसके परिवार ने रिश्ता तय कर दिया। दोनों का विवाह 14 मई 2025 को संपन्न हुआ। विवाह के कुछ समय बाद युवक की गतिविधियों पर संदेह होने पर परिवार ने उसके दावों की जांच कराई। जांच में पता चला कि युवक न तो रॉ में अधिकारी है और न ही उसके परिजन उन पदों पर कार्यरत हैं, जिनका वह दावा करता था। आरोप है कि युवक ने फर्जी दस्तावेजों और झूठी पहचान के सहारे परिवार को गुमराह कर विवाह किया। पीड़िता का कहना है कि जब 9 फरवरी 2026 को उसके परिजनों ने युवक से उसके पद और दस्तावेजों के संबंध में सवाल किए तो वह नाराज हो गया और कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर आरोपी संदीप सिंह बग्गी निवासी सिखड़ी औहारी, थाना बिरनौ, जनपद गाजीपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है। #भारत24x7न्यूज़(हर खबर 24x7) #swadeshprimenews #indianewstv24live #hindinews #shortvideo #viralvideo #latestnews #aajtakdigital #breakingnews #upnews #Aninewslive #GondaNews #RAWOfficerFraud #MarriageFraud #FakeIdentity #GhazipurNews #CrimeNews #UPPolice #GondaPolice #FraudCase #BreakingNews #HindiNews #UttarPradeshNews #ViralNews #CrimeReport #LatestNews #SwadeshTVNews #📰 todaynews 📰 #🌐 राष्ट्रीय अपडेट

548 views • 2 months ago
00:00
01:09