SRINAGAR में CRPF की तरफ से छात्राओं के लिए COMPUTER TRAINING कार्यक्रम का आयोजन
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की 61वीं बटालियन ने शिक्षा विभाग कश्मीर के साथ मिलकर छात्राओं के लिए एक महीने का कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। यह प्रशिक्षण श्रीनगर के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सोनवार में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें छात्राएं थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों प्रकार की जानकारी आसानी से प्राप्त कर रही हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लड़कियों को बेसिक कंप्यूटर ज्ञान देना और उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी शामिल है, के महत्व के प्रति जागरूक करना है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे, जो उनके भविष्य के लिए उपयोगी साबित होंगे। #19 May के अपडेट