यह सिर्फ पेपर लीक की लड़ाई नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य को बचाने की है.....
सोनम वांगचुक को अनशन के जंतर मंतर से हटाकर चिकित्सा सहायता दिए जाने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. वकील नरेंद्र मिश्रा ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखकर इसे जनहित याचिका के तौर पर सुनने का आग्रह किया है. इस याचिका में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए वांगचुक और अन्य प्रदर्शनकारियों के मौलिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई है.
याचिका में कहा गया है कि यह विरोध प्रदर्शन कई अहम मुद्दों से जुड़ा है. इनमें NEET परीक्षा में गड़बड़ी, बार-बार पेपर लीक होना, सरकारी भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में पारदर्शिता की कमी और मार्कशीट और शैक्षणिक रिकॉर्ड की सच्चाई जैसे मुद्दे शामिल हैं. याचिका के मुताबिक, पेपर लीक के अलावा ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां एक व्यक्ति परीक्षा देता है जबकि किसी और की कॉपी जांची जाती है. इन मुद्दों को लेकर लाखों छात्रों का भविष्य जुड़ा ह #🇮🇳मेरा भारत, मेरी शान #☝ मेरे विचार #🌷शुभ रविवार #🥰मोटिवेशन वीडियो #😎मोटिवेशनल गुरु🤘