पानी के टैंकर में 1005 लीटर विदेशी शराब! पानी के आड़ में चल रहा था नशे का काला कारोबार...
जरा गौर से देखिए इस पानी के टैंकर को! ऊपर से जो टैंकर प्यास बुझाने वाला दिख रहा था, उसके भीतर चल रहा था तस्करी का घिनौना खेल। यूपी के भदोही में गोपीगंज पुलिस ने तड़के घेराबंदी करके एक ऐसे ही टैंकर को दबोचा, जिसमें पानी नहीं बल्कि अलग-अलग ब्रांड की 114 पेटी (कुल 1005 लीटर) विदेशी अंग्रेजी शराब छिपाई गई थी। बरामद की गई इस अवैध खेप की बाजार में कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी गई है।
कप्तान अभिनव त्यागी के सख्त निर्देश पर पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है और शातिर तस्कर मनोज सैनी अब सलाखों के पीछे है। अपराधियों के हौसले चाहे जितने बुलंद हों, कानून के हाथ उन तक पहुंच ही जाते हैं!
#BhadohiPolice #CrimeNews #LiquorSmuggling #UPPolice #ActionMode Gopiganj BreakingNews #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #👩🎨WhatsApp प्रोफाइल DP