ShareChat
click to see wallet page

#गोण्डा_की_खबरें गोण्डा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाले शातिर चोर गिरफ्तार गोण्डा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाले शातिर चोर आखिरकार जीआरपी और आरपीएफ के हत्थे चढ़ गए हैं। TOPB टीम, अपराध आसूचना शाखा और जीआरपी गोण्डा की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 65 हजार रुपये कीमत के तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गोण्डा, रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरों को गोण्डा में गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय के मार्गदर्शन में TOPB टीम गोण्डा, अपराध आसूचना शाखा और जीआरपी की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर-1 के पश्चिमी छोर पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस टीम ने जब दोनों को पकड़कर तलाशी ली तो उनके पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि ये मोबाइल उन्होंने गोण्डा रेलवे स्टेशन के आसपास चलती ट्रेनों और प्लेटफार्म पर सो रहे यात्रियों से चोरी किए थे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद मोबाइल फोनों की कीमत करीब 65 हजार रुपये बताई जा रही है।

476 ने देखा
7 दिन पहले