#बहराइच ब्रेकिंग#
# त्रिदिवसीय शिविर का जिलाध्यक्ष ने किया समापन #
आज विधानसभा क्षेत्र 283 नानपारा के ब्लॉक परिसर बलहा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित “समेकित जन-कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान” के अंतर्गत जन कल्याण एवं स्वास्थ्य मेले के तृतीय व अंतिम दिन बीजेपी के युवा जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर व मां सरस्वती के चित्र को दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि व अतिथियों का स्वागत बुके व माल्यार्पण करके ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृपा राम वर्मा व उपस्थित अतिथियों ने किया। श्री पाण्डेय ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। याशश्वी प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्षों की यह गौरवशाली यात्रा विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करने की बात श्री पाण्डेय ने कही।
कार्यक्रम में बीजेपी प्रकोष्ठ के जिला पिछड़ा मोर्चा कृपा राम वर्मा, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा,अरविन्द चौधरी,वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश,बीजेपी नगर अध्यक्ष रेखा पाण्डेय,आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, आनन्द रस्तोगी,खंड विकास अधिकारी डा राहुल पाण्डेय,कार्यक्रम का संचालन अमित पाण्डेय ने किया। विभिन विभाग के स्टाल को अधिकारियों के नेतृत्व में जनकल्याण योजनाओं का प्रचार प्रसार स्टाल लगाकर किया गया और योजनाओं का लाभ क्षेत्रीय ग्रामीणों को दिया गया।
# बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट#
559 views•1 months ago
00:00
00:37
#❣️🐰Whatsapp Status🐰❣️ #❤️Love You ज़िंदगी ❤️ #😃 शानदार स्टेटस #😍स्टेटस की दुनिया🌍 #📜 Whatsapp स्टेटस