#NEET EXAM :✍️✍️ #धर्मेंद्र प्रधान #काॅकरोच जनता पार्टी #काॅकरोच धर्मेंद्र प्रधान को भगाने के लिए CJP ने पीटी थाली! जंतर-मंतर पर काँकरोच जनता पार्टी का अनोखा प्रदर्शन 🔥 पेपर लीक और परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर देश की राजधानी नई दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर सुलग उठा है! केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ काँकरोच जनता पार्टी (CJP) ने विरोध का एक बेहद अनोखा और तीखा तरीका अपनाया है। ​21 जून को होने जा रही नीट की दोबारा परीक्षा (Re-exam) से ठीक पहले, दिल्ली के जंतर-मंतर पर काँकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं और विभिन्न छात्र संगठनों ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई 'थाली बजाओ' की अपील की तर्ज पर, आज सड़कों पर उतरकर 'थाली-लोटा और बर्तन' पीटकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। ​CJP के कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिस तरह कभी थाली पीटकर कोरोना को भगाने का आह्वान किया गया था, ठीक उसी तरह आज वे इस भ्रष्ट व्यवस्था, पेपर लीक माफियाओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने के लिए थाली पीट रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान CJP द्वारा सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई गई। ​सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी, लेकिन कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर इस अनोखे 'थाली बजाओ' प्रदर्शन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ​देखिए नई दिल्ली के जंतर-मंतर से आया CJP के इस आक्रोश और अनोखे प्रदर्शन का पूरा लाइव वीडियो, सिर्फ NamanNews पर!

1K views • 1 months ago
00:00
00:30

#❤️Love You ज़िंदगी ❤️

2K views • 12 hours ago
00:00
00:08