ShareChat
click to see wallet page

सड़कों के किनारे मिलने वाला साधारण सा नाश्ता- झालमुड़ी आज देश की राजनीति और सोशल मीडिया का केंद्र बन गया है। वजह हैं प्रधानमंत्री जिन्होंने पश्चिम बंगाल के झारग्राम में अपने चुनावी दौरे के दौरान अचानक एक छोटे से स्टॉल पर रुककर झालमुड़ी का स्वाद लिया। यह पल कैमरे में कैद हुआ और देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गया. लोग न सिर्फ इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं, बल्कि उस दुकानदार के बारे में भी जानने को उत्सुक हैं, जिसने पीएम को यह स्नैक परोसा। इस पूरे घटनाक्रम ने जहां एक ओर आम आदमी की जिंदगी को सुर्खियों में ला दिया, वहीं दूसरी ओर सियासी गलियारों में भी हलचल मचा दी है। यह कहानी सिर्फ एक नाश्ते की नहीं, बल्कि उस असर की है जो एक छोटी सी घटना भी देशभर में पैदा कर सकती है। झालमुड़ी बना इंटरनेट स्टार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह छोटा सा झालमुड़ी ब्रेक अब डिजिटल दुनिया में बड़ा ट्रेंड बन चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीडियो ने इंस्टाग्राम पर 24 घंटे के भीतर 100 मिलियन से ज्यादा व्यू हासिल कर लिए, जो किसी भी राजनीतिक घटना के लिए बेहद बड़ा आंकड़ा माना जाता है। फेसबुक पर भी यह वीडियो 90 मिलियन व्यू पार कर चुका है। लोग इसे सिर्फ देख ही नहीं रहे, बल्कि शेयर और कमेंट भी कर रहे हैं। यही वजह है कि एक साधारण सा नाश्ता अब देशभर में चर्चा का विषय बन गया है और हर कोई इसके बारे में जानना चाहता है। दुकानदार की किस्मत चमकी बिहार के गया जिले से ताल्लुक रखने वाले विक्रम रोजाना की तरह अपनी दुकान चला रहे थे, तभी अचानक पीएम मोदी वहां पहुंचे. इस मुलाकात के बाद उनकी दुकान पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है. हर कोई उस जगह को देखना चाहता है, जहां प्रधानमंत्री ने झालमुड़ी खाई थी। विक्रम शॉ खुद भी इस अचानक मिली पहचान से हैरान हैं। उनका कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि उनकी छोटी सी दुकान एक दिन इतनी मशहूर हो जाएगी। पीएम मोदी के झालमुड़ी खाने के बाद लोगों की उमड़ी भीड़ इस घटना के बाद झारग्राम का वह छोटा सा स्टॉल अब एक तरह का 'टूरिस्ट स्पॉट' बन गया है। आसपास के लोग ही नहीं, बल्कि दूर-दूर से लोग वहां पहुंच रहे हैं। हर कोई उस जगह की तस्वीरें लेना चाहता है और विक्रम शॉ से बातचीत करना चाहता है। इस बढ़ती भीड़ से उनकी कमाई में भी इजाफा हुआ है। जहां पहले दिनभर में सीमित ग्राहक आते थे, वहीं अब लगातार ग्राहकों की लाइन लगी रहती है. यह बदलाव इस बात का उदाहरण है कि कैसे एक छोटी सी घटना किसी की जिंदगी बदल सकती है। झालमुड़ी दुकानदार की एक दिन में कितनी होती है कमाई? मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, झालमुड़ी बेचने वाले दुकानदार विक्रम शॉ ने बताया कि जब प्रधानमंत्री ने उनकी कमाई के बारे में पूछा, तो विक्रम ने बताया कि वह रोजाना करीब 1,000 से 1,200 रुपये कमा लेते हैं। यही उनकी परिवार की आय का मुख्य जरिया है। जिस तरह अब लोगों की भीड़ दुकान पर बढ़ रही है, उसके बाद अब आमदनी और भी बढ़ सकती है। 'मेरी दुकान पर प्रधानमंत्री आए, ये मेरे लिए सबसे बड़ा दिन' झालमुड़ी बेचने वाले दुकानदार विक्रम शॉ आज भी उस पल को याद करके भावुक भी हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही प्रधानमंत्री उनकी दुकान पर पहुंचे, वह कुछ समझ ही नहीं पाए। अचानक बढ़ी सुरक्षा और भीड़ देखकर पहले तो घबरा गए, लेकिन जब पता चला कि पीएम खुद उनकी दुकान पर आए हैं, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विक्रम ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे उनका नाम पूछा, हालचाल जाना और फिर उनसे झालमुड़ी बनाने को कहा। उन्होंने बड़े उत्साह के साथ झालमुड़ी तैयार की, जिसे पीएम मोदी ने बड़े चाव से खाया। पैसे लेने से किया मना, फिर भी PM ने दिया दाम दुकानदार ने बताया कि जब प्रधानमंत्री ने झालमुड़ी की कीमत पूछी, तो उन्होंने पैसे लेने से साफ मना कर दिया. लेकिन पीएम मोदी ने जोर देकर पैसे दिए और मेहनत की कमाई का सम्मान किया। यही नहीं, उन्होंने झालमुड़ी की तारीफ भी की, जिससे विक्रम की खुशी और बढ़ गई। गरीबी की कहानी और संघर्ष का सफर बातचीत के दौरान विक्रम ने प्रधानमंत्री को अपनी जिंदगी के संघर्ष के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वह बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं और गरीबी के कारण उन्हें नौवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी। परिवार चलाने के लिए उन्होंने यह काम शुरू किया और आज उसी से घर का खर्च चलता है। एक छोटी सी कमी का अफसोस इतनी बड़ी घटना के बावजूद विक्रम के मन में एक छोटी सी कमी रह गई। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री से ऑटोग्राफ लेना भूल गए, जिसका उन्हें अब अफसोस है। उनका कहना है कि अगर वह ऑटोग्राफ ले लेते, तो यह याद और भी खास हो जाती। स्थानीय लोगों के लिए गर्व का पल दुकान पर मौजूद लोगों ने भी इस घटना को बेहद खास बताया है। उनका कहना है कि इतने बड़े पद पर बैठे प्रधानमंत्री का एक छोटे से शहर की साधारण दुकान पर आना, यहां के लोगों के लिए गर्व की बात है। इस घटना ने न सिर्फ झारग्राम, बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल को चर्चा में ला दिया दिया है। #नरेंद्र मोदी #प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

600 ने देखा
1 दिन पहले