ShareChat
click to see wallet page

चंबा कढ़ाई कला को नया जीवन: कठुआ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में प्राचीन चंबा कढ़ाई कला को पुनर्जीवित करने के लिए हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम विभाग ने ‘करखानदार योजना’ के तहत एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य न केवल इस पारंपरिक कला को संरक्षित करना है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देना है। हैंडिक्राफ्ट एंड हैंडलूम विभाग जम्मू के निर्देशन में चंबा कढ़ाई जैसी विलुप्त होती कला को नया जीवन देने का प्रयास किया जा रहा है। यह कला कभी जम्मू और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बेहद लोकप्रिय थी और अपनी बारीक चित्रात्मक शैली के लिए जानी जाती है। कठुआ जिले के हिरानगर तहसील के गांव कूटाह में एक विशेष प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है, जहां स्थानीय महिलाओं को चंबा कढ़ाई की उन्नत ट्रेनिंग दी जा रही है। #11 May के अपडेट

350 ने देखा
1 दिन पहले