#🔴 क्राइम अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
1K views•6 days ago
00:00
00:05
रिश्तेदार बनकर आया ठग, महिला की सोने की चेन लेकर फरार #🔴 क्राइम अपडेट
सुल्तानपुर के कुड़वार कस्बे में ठगी का एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचना के अनुसार बल्दीराय निवासी श्रीकांत तिवारी और उनकी पत्नी उषा तिवारी किसी कार्य से कुड़वार आए थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने खुद को रिश्तेदार बताते हुए उनसे संपर्क किया। युवक ने महिला को विश्वास में लेकर कहा कि उनके पति सुनार की दुकान पर हैं और नई डिजाइन की चेन बनवाने के लिए चेन मंगाई है। भरोसा कर महिला ने अपनी चेन उसे दे दी, जिसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।