#बहराइच ब्रेकिंग#
जगद्गुरू शंकराचार्य स्वमिश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 जी महाराज द्वारा गोल्डन पाम नानपारा के हाल में धर्म मंच से गोविष्ट यात्रा के दौरान 403 विधान सभा की यात्रा का लक्ष्य लेकर चल रहे महाराज जी ने 385 विधानसभा की यात्रा के दौरान गोवंश की दुर्दशा के अनुभव को साझा करते हुवे उपस्थित लोगों ने गोवंश की हालत पर उपस्थित लोगों के विचार से अवगत हुवे। आगामी 24 जुलाई को लखनऊ में गो रक्षा के प्रति अपने विचार ब्यक्त करने की बात कही।
धर्म मंच को पूर्व सांसद सावित्री बाई फूले शाहिस्ता परवीन और एस पाण्डेय द्वारा संबोधित किया गया।
गोल्डन पाम से पूर्व महाराज जी का भब्य स्वागत राम जानकी मन्दिर के द्वार पर राम स्वरूप अग्रवाल,नरेश चन्द्र अग्रवाल,सुरेश गोयल,अजय अग्रवाल, सुरेश शाह,अंशु मद्देशिया,शुभम मद्देशिया,संत बहादुर वर्मा,सुरेश चंद्र शाह,तीर्थ राम साहू ,प्रकाश वीर गुप्ता सहित सैकड़ों लोगों ने किया।
# बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट#
महाराज जी आज रात्रि गोल्डन पाम में रात्रि विश्राम के साथ गो रक्षा पर चर्चा करेंगे।
503 views•28 days ago
00:00
00:53
#बहराइच ब्रेकिंग#
*एक्ट्रेस नविना बोले ने खुशी खान को पहनाया मिस बहराइच का ताज*
नानपारा, बहराइच। नवाबगंज की खुशी खान के सिर सजा मिस बहराइच 2026 का ताज
बहराइच जनपद के नवाबगंज क्षेत्र की प्रतिभाशाली मॉडल खुशी खान ने लखनऊ में आयोजित मदर्स डे सेलिब्रेशन एंड अवार्ड शो सीजन-3 में मिस बहराइच 2026 का खिताब जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में खुशी खान ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और शानदार प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया। खुशी खान, रज्जन खान की पुत्री हैं और मॉडलिंग की दुनिया में लगातार अपनी पहचान बना रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टीवी अभिनेत्री नवीना बोले मौजूद रहीं। विजेता घोषित होने के बाद नविना बोले ने खुशी खान को सम्मानित कर ताज पहनाया। प्रतियोगिता में खुशी खान की आकर्षक ड्रेस भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रही उनकी ड्रेस को नानपारा स्थित अली बुटीक में विशेष रूप से डिजाइन किया गया था। ड्रेस डिजाइनर इमरान मंसूरी ने बेहद कम समय में मेहनत करते हुए मात्र 25 मिनट में ड्रेस को तैयार कर अंतिम रूप दिया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन प्लास्टिक फ्री इंडिया कैंपेन के अंतर्गत किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खुशी खान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, सहयोगियों और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में वह मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं। खुशी खान की इस उपलब्धि से नवाबगंज सहित पूरे बहराइच जनपद में खुशी का माहौल है।
#बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट#