ShareChat
click to see wallet page

प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अंगूरिहान से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव निवासी सत्यम यादव ने एक दलित युवती मिथिला के साथ दूसरी बार दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की मानसिक स्थिति ठीक न होने और परिवार में केवल दो बहनों के सहारे जीवन यापन करने की मजबूरी का कथित रूप से फायदा उठाया गया। दोनों बहनें मजदूरी करके अपना जीवन चलाती हैं और इस दुनिया में उनका कोई सहारा नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या गरीब और लाचार होना ही सबसे बड़ा अपराध बन गया है? क्या दलित बेटियों को सिर्फ वोट बैंक समझा जाता है? आखिर कब तक मजबूर और कमजोर लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा? पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है और प्रशासन से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की अपील की जा रही है। समाज को भी यह सोचने की जरूरत है कि किसी की मजबूरी और मानसिक स्थिति का फायदा उठाना कितना बड़ा अपराध और अमानवीयता है। #thenigamnews #video #dalit #virel #rep #🌞 Good Morning🌞

460 ने देखा
1 दिन पहले