श्रीनगर
में लगा आई कैंप, सैकड़ों शिल्पकारों ने कराई आंखों की जांच
कश्मीर की समृद्ध हस्तशिल्प
परंपरा को जीवित रखने वाले कारीगरों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए
श्रीनगर में एक विशेष निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। इंडियन
इंस्टीट्यूट ऑफ कार्पेट टेक्नोलॉजी की पहल पर लगे इस शिविर में कारीगरों और उनके
परिवारों को आंखों की जांच, मधुमेह परीक्षण, दवाइयां तथा चश्मे मुफ्त उपलब्ध कराए गए। कालीन बुनाई, पेपर माशे, लकड़ी नक्काशी, कढ़ाई और शॉल निर्माण जैसे बारीक हस्तशिल्प कार्यों से जुड़े
कारीगर अक्सर दृष्टि संबंधी समस्याओं का सामना करते हैं। इसी को देखते हुए आयोजित
शिविर में सैकड़ों शिल्पकारों ने भाग लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य
मार्गदर्शन प्राप्त किया। कारीगरों ने इस पहल का स्वागत करते हुए भविष्य में भी
नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की, ताकि
उन्हें समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती रहें और उनका हुनर नई ऊंचाइयों तक पहुंच
सके। #06 June के अपडेट