ShareChat
click to see wallet page

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Rajesh Ram नवादा जिला कांग्रेस कमिटी के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान नालंदा में रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर क्षेत्र में बंद पड़े जूता उद्योग की गंभीर समस्या को उठाया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कभी यह जूता उद्योग स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का बड़ा स्रोत था, लेकिन लंबे समय से बंद रहने के कारण सैकड़ों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने मांग की कि इस उद्योग को फिर से चालू कराया जाए ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सकें और आर्थिक स्थिति मजबूत हो। इस पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि वे इस मुद्दे को संबंधित विभाग और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएंगे, ताकि जल्द से जल्द समाधान निकाला जा सके। #😎मोटिवेशनल गुरु🤘 #VandeBharat #👩‍🌾खान सर मोटिवेशन💡

508 ने देखा
2 दिन पहले