#बहराइच ब्रेकिंग# # श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल नानपारा में उपाध्यक्ष द्वारा तीन दिवसीय शिविर का उद्घाटन # बहराइच : श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल्स लि0, समिति नानपारा-बहराइच में गन्ना कृषक सदस्यों एवं उनके परिवारों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न बीमा, पेंशन व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के उद्देष्य से तीन दिवसीय कृषक गोष्ठी का शुभारम्भ चीनी मिल समिति के उपाध्यक्ष वीरचन्द्र वर्मा द्वारा किया गया। गोष्ठी के शुभारम्भ के समय चीनी मिल के सचिव/प्रधान प्रबन्धक, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नानपारा , मुख्य गन्ना अधिकारी , अग्रणी जिला प्रबन्धक बहराइच के प्रतिनिधि, चीनी मिल समिति नानपारा के संचालकगण, गन्ना पर्यवेक्षक, चीनी मिल के कर्मचारी तथा लगभग 250 कृषक उपस्थित रहे। कृषक गोष्ठी में उपाध्यक्ष, सचिव/प्रधान प्रबन्धक, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक एवं बैंक प्रतिनिधि द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजना के सम्बन्ध में जानकारी दी गई तथा उक्त योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु कृषकों को जुड़ने हेतु अपील की गई। सचिव/प्रधान प्रबन्धक, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नानपारा एवं मुख्य गन्ना अधिकारी, नानपारा द्वारा गन्ना विकास हेतु आधुनिक तकनीकी के कृषि यन्त्रों के प्रयोग करने एवं गन्ना में लगने वाले कीट एवं रोगों से बचाव/रोक-थाम हेतु समय पर कीटनाशक का झिड़काव एवं उर्वरक का प्रयोग करने हेतु कृषकों को सलाह दी गई जिससे गन्ना कृषक लाभान्वित हों।

931 views • 1 months ago
00:00
01:03

#🥰Express Emotion #moj_content #❤️सैड व्हाट्सएप स्टेटस #😍स्टेटस की दुनिया🌍 #❤️Love You ज़िंदगी ❤️

141K views • 15 days ago
00:00
00:18