#🕉️सनातन धर्म🚩 #🇮🇳मेरा भारत, मेरी शान #🥰Gen - Z दोस्ती यारी 🟩🌷🟥 *जेन ज़ेड और संस्कार* ================= नई सदी की पीढ़ियाँ, लिखतीं नव अध्याय। *ज्ञान संग हो शिष्टता, तभी बनेगी राय॥* तकनीकें हैं हाथ में, दुनिया है आसान। *वाणी में भी चाहिए, मर्यादा का मान॥* *संस्कारों से ही मिले, जीवन को पर्याय* नई सदी की पीढ़ियाँ, लिखतीं नया अध्याय॥ प्रश्न करो निर्भीक हो, रखो अलग विचार। *कटु भाषा से किंतु मत, करना मन पर वार॥* *तर्कों से ही जीतता, सच्चा सदा उपाय* नई सदी की पीढ़ियाँ, लिखतीं नया अध्याय॥ आज़ादी का अर्थ क्या, अपशब्दों की रीत। *सम्मानों की छाँव में, मिलती सच्ची जीत॥* *बोली से पहचान हो, हर जन का अभिप्राय* नई सदी की पीढ़ियाँ, लिखतीं नया अध्याय॥ दादा-दादी, माँ-पिता, सब अनुभव के धाम। *मतभेदों में भी रहे, आदर उनका नाम॥* *विनय जहाँ जीवित रहे, बरकत में हर आय* नई सदी की पीढ़ियाँ, लिखतीं नया अध्याय॥ 'रवि' नव पीढ़ी वही, जो बदले संसार। *ज्ञान, विवेक, विनम्रता, हों जिसके हथियार* *संस्कारों से ही मिले, एक सच्चा न्याय* नई सदी की पीढ़ियाँ, लिखतीं नया अध्याय॥ शुभ बुधवार......🌹😊🌹

603 views • 1 days ago
00:00
01:59

#🌸जय श्री कृष्ण😇 #राधा रानी #🌺राधा कृष्ण💞 #🎵 राधा-कृष्ण भजन 🙏 #🚩जय श्री खाटूश्याम 🙏

141K views • 22 days ago
00:00
00:30