ShareChat
click to see wallet page

एनजीओ व जिला पुलिस पुंछ ने मिलकर पुलिस कर्मियों को दी सीपीआर ट्रेनिंग जम्मू-कश्मीर के जिला पुंछ में पिछले दिनों दिव्या इंटरनेशनल नामक एनजीओ और जिला पुलिस पुंछ ने मिलकर पुलिस लाइन पुंछ में पुलिस कर्मियों के लिए सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने के लिए पुलिस कर्मियों को आवश्यक जीवनरक्षक तकनीकों से अवगत कराना था। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षकों ने पुलिस जवानों को सीपीआर देने की सही तकनीक, हृदय गति रुकने की स्थिति में तुरंत उठाए जाने वाले कदमों तथा प्राथमिक उपचार के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिसमें प्रतिभागियों को व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। #03 मई के अपडेट

298 ने देखा
8 घंटे पहले