#गोण्डा_की_खबरें पुलिस ने दो हत्याभियुक्तों को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद
गोण्डा, बीते कल धानेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलावल देवरिया बग्गी रोड स्थित एक नीजी अस्पताल में हुए मारपीट में एक घायल एक की मौत हो गई थी उक्त मामले में भवनाथ पाण्डेय पुत्र स्व० गंगोत्री पाण्डेय निवासी ग्राम बेलहरी थाना धानेपुर जनपद गोण्डा के लिखित तहरीर पर आज 13 अप्रैल 2026 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्तगण अनुपम शुक्ला उर्फ अनूप, उदयभान शुक्ला निवासीगण ग्राम इन्दईकपुरवा रुद्रगढ़ नौसी थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को बग्गी रोड से मतवरिया जाने वाली रोड से गिरफ्तार कर घटना स्थल से 1 अदद चाकू (आलाकत्ल) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।