उत्तर प्रदेश:पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार के इनामी 3 गोकश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली,... उत्तर प्रदेश: बागपत में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से प्रतिबं #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 धित पशु, अवैध हथियार और कटान के उपकरण बरामद किए हैं। मामला सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक बैल, तीन अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस और पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महबूब और नवाजिश निवासी मेरठ तथा शब्बीर पुत्र सादिक निवासी बागपत के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों प्रतिबंधित पशु के कटान की तैयारी में थे। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इनके खिलाफ दोघट थाने में पहले भी गोकशी का मुकदमा दर्ज है। सीओ सुकन्या शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार हुए तीनों अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी के पैर में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सिंघावली अहीर थाने में आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

463 views • 1 days ago
00:00
00:14

Police thwart snatching gang, injured accused in enco/unter. https://encounterindia.in/jalandhar-news-cp-dhanpreet-kaur-makes-shocking-revelations-regarding-the-encounter-of-the-accused-watch-the-video/ #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #📹 वायरल वीडियो #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🔴 क्राइम अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट

594 views • 7 months ago
00:00
01:28