#बहराइच ब्रेकिंग#
#पत्रकार के भाई के हत्यारे गिरफ्तार#
#कोतवाली नानपारा पुलिस ने हत्या का किया खुलासा #
बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के मुकदमे में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार
बहराइच पुलिस ने हत्या के एक चर्चित मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बांका भी बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह के नेतृत्व में थाना नानपारा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को सरयू नहर रोड स्थित सिसवारी गांव के पास अजय कुमार द्विवेदी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना नानपारा पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पहले तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि शेष आरोपियों की तलाश जारी थी।
24 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हाजा बसहरी नहर पुल के पास से हत्या के मुख्य आरोपी पप्पू उर्फ समीर खान, जय सिंह तथा सकलैन रजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांका भी बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यह कार्रवाई हत्या के मामले में पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।
# बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट #