ShareChat
click to see wallet page

✍🏻"गुरुवर - मेरी दूसरी मां" 🪔✨ #मां ने जन्म दिया इस जग में, गुरु ने नाम-दान दे जीवन सँवारा।। #मां ने उंगली पकड़ चलना सिखाया, गुरु ने हाथ पकड़ भव-सागर से तारा।। #मां की ममता आंचल में बसती, गुरु की ममता वचनों में बसती।। #मां बिना बोले हर दर्द समझ जाती, गुरु बिना मांगे मोक्ष का मार्ग दिखा जाते।। #मां ने रोटी देके भूख मिटाई, गुरु ने ब्रह्म-ज्ञान दे तृष्णा मिटाई।। #मां ने संस्कारों से सींचा हमको, गुरु ने सुमिरन से जोड़ा हमको।। #डांट में दोनों का निस्वार्थ प्यार छुपा, गुस्से में दोनों का आशीर्वाद छुपा।। #मां कहती है "बेटा संभल के चलना", गुरु कहते हैं "बेटा नाम जपते चलना"।। आज ‘मातृ दिवस’ के पावन अवसर पर, मां के साथ अपने सद्गुरु को भी शत-शत नमन।। 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 संध्या शर्मा "श्रेष्ठ" औझर (मध्य प्रदेश) #🕉️सनातन धर्म🚩 #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #🙏गुरु महिमा😇 #🥰Express Emotion

524 ने देखा
1 दिन पहले