राजधानी लखनऊ के बंथरा क्षेत्र में हाईटेंशन तारों से निकली चिंगारी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इस घटना ने बिजली विभाग की लापरवाही और जर्जर इंफ्रास्ट्रक्चर की पोल खोल दी है, जहां समय पर मरम्मत और निगरानी की कमी सीधे तौर पर अन्नदाता के नुकसान का कारण बन रही है। खेतों में खड़ी फसल का जलना सिर्फ आर्थिक क्षति नहीं, बल्कि किसानों के सपनों और उनके भविष्य पर भी गहरा आघात है।
विज्ञापनों में 24 घंटे बिजली देने के दावे करने वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार से अब जवाबदेही की मांग उठ रही है। सवाल यह है कि जब जर्जर तारों की वजह से बार-बार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो उनकी मरम्मत और सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा? किसानों की तबाही के समय सिस्टम की यह चुप्पी और लापरवाही गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है।
#thenigamnews #video #virel #bijlivibhag #bjp #🌞 Good Morning🌞