✈️💥US नेवी के दो फाइटर जेट हवा में टकराकर क्रैशअमेरिका के इडाहो के माउंटेन होम एयर फोर्स बेस
में एक एयर शो के दौरान नेवी के दो फाइटर जेट हवा में टकरा गए. यह घटना गनफाइटर स्काईज एयर शो के दौरान हुई, जिसमें नौसेना के बोइंग F/A-18E/F सुपर हॉर्नेट और बोइंग EA-18G ग्रोवलर फाइटर जेट शामिल थे. हादसे के बाद माउंटेन होम एयर फ़ोर्स बेस को लॉकडाउन कर दिया गया. यह एयर शो का दूसरा दिन था.
ऑनलाइन साझा किए गए वीडियो में फाइटर जेट्स हवा में टकराते हुए और फिर आग की लपटों में घिरकर टूटते हुए दिख रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने टक्कर के बाद चार पैराशूट नीचे उतरते हुए देखे, जिससे संकेत मिलता है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले चालक दल के सदस्य बाहर निकल गए थे.#✈️एयर शो के दौरान बड़ा विमान हादसा 😨 #📢18 मई की अपडेट🗞️ #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट