Jammu kashmir के सीमावर्ती इलाकों में तेज़ी से जारी हैं विकास कार्य
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के मंजाकोट क्षेत्र की दूरदराज सीमावर्ती पंचायत में विकास कार्य तेज़ी से जारी हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नई उम्मीद जगी है। पिछले कुछ वर्षों में पंचायत में सड़क संपर्क, पेयजल सुविधा, बिजली व्यवस्था और शैक्षणिक ढांचे को मजबूत करने के लिए कई विकास परियोजनाएं शुरू की गई हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन कार्यों से उनके दैनिक जीवन में काफी सुधार आया है और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्याएं कम हुई हैं। #14 May के अपडेट