ShareChat
click to see wallet page

बारामुला में मेगा जॉब फेयर, युवाओं को रोजगार के नए अवसर उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले में मेगा जॉब फेयर 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। यह पहल Indian Army की डैगर डिवीजन द्वारा जिला रोजगार एवं काउंसलिंग केंद्र और मिशन युवा के सहयोग से आयोजित की गई। इस जॉब फेयर में 2000 से अधिक उम्मीदवारों ने 1150 से ज्यादा रिक्तियों के लिए इंटरव्यू दिए। अमेज़न, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, होटल और बैंकिंग सेक्टर सहित कई नामी कंपनियों ने भाग लिया और आईटी, हेल्थकेयर, हॉस्पिटैलिटी, रिटेल और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए। इसके साथ ही सरकारी विभागों ने भी स्टॉल लगाकर स्वरोजगार योजनाओं और सब्सिडी लोन की जानकारी दी। यह आयोजन युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने की एक अहम पहल साबित हो रहा है। #15 अप्रैल के अपडेट

3.7K ने देखा
2 दिन पहले