थाने में फूट-फूटकर रोए चारों बच्चे, तो वापस लौटी इंस्टाग्राम वाले प्यार के संग भागी छोड़ मम्मी'!
सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक और प्रेम कहानी का अलीगंज थाने में बेहद भावुक अंत हुआ। इंस्टाग्राम पर हुए प्यार के खातिर अपने चार मासूम बच्चों और पति को छोड़कर भागी एक महिला आखिरकार मां की ममता के आगे हार गई। जब पुलिस के दबाव में महिला थाने पहुंची, तो वह अपने फैसले पर अड़ी थी, लेकिन तभी वहां पहुंचे उसके चार मासूम बच्चे मां से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगे। "मम्मी घर चलो ना..." की बेबस पुकार और बच्चों के आंसू देख थाने में मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
आखिरकार, बच्चों की सिसकियों ने पत्थर दिल मां को पिघला दिया। इंस्टाग्राम का सुरूर उतरा और महिला अपने प्रेमी को छोड़, बच्चों का हाथ थामकर वापस अपने घर लौट गई। सोशल मीडिया के इस दौर में यह कहानी हमें याद दिलाती है कि आभासी दुनिया के आकर्षण चाहे जितने बड़े हों, मां की ममता और परिवार के सच्चे रिश्तों के आगे सब फीके हैं। इस भावुक मोड़ पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं। 👇
#AliganjNews #InstagramLoveStory #MotherLove #EmotionalStory #SocialMediaViral #UPPolice #TrendingN #👩🎨WhatsApp प्रोफाइल DP #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥