ShareChat
click to see wallet page

#🎂हैप्पी बर्थडे अरिजीत सिंह 🎤 #बंगाल चुनाव #वायरल #📹 ट्रेंडिंग वीडियो बिना बाउंसर, बिना वीआईपी ट्रीटमेंट... मतदान केंद्र पर जब अकेले पहुंचे अरिजीत सिंह, फैन्स भी रह गए दंग! नमस्ते, आप देख रहे हैं Naman News! ​पूरी दुनिया जिनकी आवाज की दीवानी है, वो आज पश्चिम बंगाल की गलियों में एक आम नागरिक की तरह नजर आए। हम बात कर रहे हैं मशहूर गायक अरिजीत सिंह की। अरिजीत सिंह आज पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान अपने गृह नगर मुर्शिदाबाद के जियागंज में वोट डालने पहुंचे। ​हैरानी की बात यह थी कि जहां छोटे-छोटे सितारे भारी सुरक्षा के साथ चलते हैं, वहीं अरिजीत बिना किसी दिखावे और सुरक्षा तामझाम के, स्कूटी पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे। वे आम मतदाताओं की तरह लाइन में खड़े हुए और अपनी बारी का इंतजार किया। सोशल मीडिया पर उनकी यह सादगी और विनम्रता की तस्वीरें अब आग की तरह फैल रही हैं। देखिए इस महान कलाकार का यह जमीन से जुड़ा अंदाज़।

2.7K ने देखा
16 घंटे पहले