#🥗फूड प्रेजेंटेशन शाही पनीर कोफ्ता (accidental recipe)
कल रात फ्रिज में दूध रखना भूल गई,सुबह तक दूध फट चुका था, तो सोचा इसके कोफ्ते ही बना लिए जाए, पनीर कोफ्ते को एक नया ट्विस्ट दिया जाए
इस कोफ्ते को बनाने के लिए
300 ग्राम पनीर
दो बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
एक चम्मच मिल्क पाउडर
एक चम्मच धनिया पाउडर
एक चम्मच हल्दी पाउडर
स्वाद के अनुसार नमक
एक चम्मच लाल मिर्च और थोड़ी सी कश्मीरीलाल मिर्च
एक चम्मच जीरा पाउडर एक चम्मच धनिया पाउडर
आधा चम्मच गरम मसाला
आधा छोटा चम्मच साबुत सौंफ थोड़ी सी कसूरी मेथी
ग्रेवी के लिए
2 से 3 प्याज
थोड़े से काजू
तीन से चार टमाटर
धनिए की डंडी
आधा-आधा चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट
ग्रेवी के लिए इन सब चीजों को उबालकर पेस्ट बना ले,
इस पेस्ट में धनिया पाउडर जीरा पाउडर हल्दी पाउडर थोड़ा सा शाही पनीर मसाला स्वाद के अनुसार नमक हल्दी लाल मिर्च
पनीर को अच्छे से मसलकर उसमें सभी चीज मिला दें और 1 से 2 किशमिश डालकर छोटे-छोटे बाल बना ले सूजी में कोट करके डीप फ्राई करें ग्रेवी को 2 से 3 मिनट तक पकाएं और कोफ्ते डालकर अच्छे से चला दें थोड़ा सा कसा हुआ पनीर कसूरी मेथी और हरा धनिया, इसके स्वाद को बढ़ा देगा
#paneerkofta #quickrecipes
#indianfood #foodstagram #pulaolovers #reelkrofeelkro #recipe #easyrecipes #desikhana #recipereels #foodrecipes #reelitfeelit
#recipeoftheday #ricelover
#foodblogger #apniresoi
#apnameerut