#😮J&K में आंतकी हमला, धर्म पूछकर मारी गोली🔫 जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में ईंट-भट्ठे पर हुए आतंकी हमले में घायल दूसरे मजदूर की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और आतंकियों ने कथित तौर पर धर्म पूछने के बाद उन्हें गोली मारी थी. इसके साथ ही पिछले 10 दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है. सुरक्षा एजेंसियों को इस हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ का हाथ होने का शक है. #🆕 ताजा अपडेट #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #🔴 क्राइम अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट