सुशील मेहता
575 views
ब्लैक ब्लैक डे पुलवामा अटैक जम्मू-कश्मीर से लेकर देश भर में 14 फरवरी 2019 का दिन ऐसे घाव दे गया जिसे कभी भूला नहीं जा सकता। इस दिन पुलवामा में अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ था जो कि उड़ी से भी बड़ा था। इस हमले ने न जाने कितने परिवार उजाड़ कर रख दिए थे। यह केवल एक हमला नहीं है जो जम्मू-कश्मीर के लोगों की खौफनाक यादों में हैं, बीते कुछ सालों में हुए और भी हमले हैं जो चाहकर भी भूले नहीं जा सकते हैं... यह दिन इतिहास में एक और वजह से भी दर्ज है। दरअसल 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे के तौर पर मनाया जाता है। इसे इस रूप में मनाने की भी अपनी एक कहानी है। कहते हैं कि तीसरी शताब्दी में रोम के एक क्रूर सम्राट ने प्रेम करने वालों पर जुल्म ढाए तो पादरी वैलेंटाइन ने सम्राट के आदेशों की अवहेलना कर प्रेम का संदेश दिया, लिहाजा उन्हें जेल में डाल दिया गया और 14 फरवरी 270 को फांसी पर लटका दिया गया। प्रेम के लिए बलिदान देने वाले इस संत की याद में हर वर्ष 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने का चलन शुरू हुआ। #शत शत नमन