D.Kant
542 views
#बहराइच ब्रेकिंग# # श्याम प्रभु मन्दिर प्रांगण मैया की मूर्ति हुई स्थापित# श्रृंगार के बाद भक्तजनो को देंगी दर्शन # बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल ,सुधा टेकड़ीवाल एवम दी के श्रीवास्तव को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित# श्रृंगार के बाद दर्शन के लिए खोले जाएंगे पट # श्री श्याम प्रभु राणी सती मंदिर स्टेशन रोड नानपारा में आज पूर्ण हर्षोल्लास के साथ जगतजननी मां दुर्गा की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न हुवा। इस अवसर पर बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल उनकी पत्नी नगर सुधा टेकड़ीवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बहराइच नानपारा विधायक की पत्नी सीमा वर्मा और सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष डी के श्रीवास्तव को मन्दिर समिति के अध्यक्ष राम स्वरूप अग्रवाल एवम राजेश भीमराजका द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मन्दिर के स्थापना से पूर्व भक्तजनो ने सोना चांदी आदि से स्थापना से पूर्व दिल खोलकर भेंट किया। भजन गायक कुमार शानू एवम मोनू गुप्ता मैया के स्थापना कार्यक्रम में लगातार भजन गया कर मां के सेवा में लगे रहे। आज जगतजननी मैया की मूर्ति का नगर भ्रमण के लिये भब्य मूर्ति निकाली गयी। नगर भ्रमण श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर विश्वनाथ मंदिर चौक बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होकर सैकड़ो की संख्या में पुरुष और महिलाएं बच्चों के साथ निकली। माता का जयकारा लगाते हुए और भजन का गायन करते हुए शोभा यात्रा बहुत ही भव्य रूप में नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस श्री श्याम मंदिर पहुंची।मंदिर समिति अध्यक्ष रामस्वरूप अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, उमेश चंद्र शाह, सुरेश गोयल, दिनेश शाह ,मोनू मनीरामका ,अजय अग्रवाल, राजेश शाह, प्रदीप ऐरन ,पीयूष डालमिया ,चंदन टेकरीवाल ,आशीष खेमका, शुभम भीमराजका सहित सैकड़ों भक्त मैया की स्थापना के अवसर पर उपस्थित रहे। मां की मूर्ति स्थापना के बाद अब भक्तजनो के दर्शन के लिए मां के पट सायंकाल 4 बजे खुलने की जानकारी आयोजको ने दी। # बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट #